EV में 25 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेंगी Nissan, Renault और Mitsubishi

निसान के CEO, Makoto Uchida ने कहा कि तीनों कंपनियों के बीच मजबूत पार्टनरशिप है। इससे एक दूसरे के एक्सपीरिएंस और एक्पर्टाइज का फायदा मिलता है

EV में 25 अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करेंगी Nissan, Renault और Mitsubishi

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला इन सभी कंपनियों के लिए सबसे बड़ी राइवल है

ख़ास बातें
  • इन तीनों कंपनियों के बीच के बीच क्रॉस-शेयरहोल्डिंग पार्टनरशिप है
  • इसमें Renault के पास Nissan में 43.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है
  • Tesla ने चौथी तिमाही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिकॉर्ड डिलीवरी की है
विज्ञापन
फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी Renault और जापान की Nissan ने गुरुवार को कहा कि वे इलेक्ट्रिक कारें बनाने के लिए अपना ज्वाइंट वेंचर और मजबूत करेंगी। इसके लिए अगले पांच वर्षों में 23 अरब यूरो (लगभग 1,93,350 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट किया जाएगा। इस दो दशक पुराने ज्वाइंट वेंचर में Mitsubishi Motors भी शामिल है। Mitsubishi Motors ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के लिए कॉमन प्लेटफॉर्म की संख्या चार से बढ़ाकर पांच करेगी।

इन प्लेटफॉर्म का इस्तेमैल 2030 तक 35 EV लॉन्च करने के लिए किया जाएगा। निसान के CEO, Makoto Uchida ने कहा कि तीनों कंपनियों के बीच मजबूत पार्टनरशिप है। इससे एक दूसरे के एक्सपीरिएंस और एक्पर्टाइज का फायदा मिलता है। इन तीनों ऑटोमोबाइल कंपनियों को कारें बनाने वाली बड़ी कंपनियों से कड़ी टक्कर मिल रही है। इन कंपनियों में Toyota Motor भी शामिल है जिसने अपने पोर्टपोलियो को इलेक्ट्रिक में तब्दील करने के लिए 70 अरब डॉलर (लगभग 5,25,900 करोड़ रुपये) का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार मेकर टेस्ला इन सभी कंपनियों के लिए सबसे बड़ी राइवल है। टेस्ला को इस वर्ष इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ने का अनुमान है।

Renault, Nissan और Mitsubishi Motors के बीच क्रॉस-शेयरहोल्डिंग पार्टनरशिप है। इसमें Renault के पास Nissan में 43.4 प्रतिशत हिस्सेदारी है और Nissan के पास  Renault में 15 प्रतिशत नॉन-वोटिंग हिस्सेदारी और Mitsubishi Motors में एक-तिहाई हिस्सेदारी है। 

Tesla ने पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की रिकॉर्ड संख्या में डिलीवरी की है। कंपनी ने पिछले वर्ष दुनिया भर में कस्टमर्स को 9,36,172 इलेक्ट्रिक कारों और क्रॉसओवर्स की डिलीवरी की, जो अभी तक की इसकी सबसे अधिक कुल सेल्स वॉल्यूम है। Tesla के अमेरिका में फ्रेमॉन्ट और कैलिफोर्निया और चीन के शंघाई के प्लांट्स में पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में 3,05,840 यूनिट्स और पूरे वर्ष में 9,30,422 यूनिट्स का प्रोडक्शन हुआ। हालांकि, कंपनी पिछले वर्ष 10 लाख व्हीकल्स की डिलीवरी करने से चूक गई लेकिन Tesla के CEO, Elon Musk का मानना है कि कंपनी इस दशक के अंत तक दो करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की वार्षिक बिक्री तक पहुंच सकती है। यह एक बड़ा आंकड़ा होगा क्योंकि टोयोटा और फोक्सवैगन सहित दुनिया की अन्य ऑटोमोबाइल कंपनियों की बिक्री लगभग एक करोड़ यूनिट्स की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric vehicles, NISSAN, Renault, France, Mitsubishi, Tesla, Sales
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  3. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  4. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  5. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  6. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  7. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  8. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  9. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  10. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »