Redmi Note 15 5G की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, जानें कैसे होंगे फीचर्स

Xiaomi भारत में जल्द ही Redmi Note 15 5G को लॉन्च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2025 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Redmi Note 15 5G में 5520mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • Redmi Note 15 5G में क्वालकॉम स्नैडग्रैन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा।

Redmi Note 15 5G में 108MP कैमरा होगा।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi भारत में जल्द ही Redmi Note 15 5G को लॉन्च करने जा रहा है। हाल ही में टिप्सटर ने आगामी स्मार्टफोन की कीमत, रैम और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का खुलासा कर दिया है। यह फोन बिक्री के लिए शाओमी की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए भारत में उपलब्ध होगा, इसकी पुष्टि पहले ही हो चुकी है। अमेजन पर माइक्रोसाइट से पता चला है कि इसमें 108 मेगापिक्सल कैमरा होगा। यहां हम आपको Redmi Note 15 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Redmi Note 15 5G Price

टिपस्टर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया है कि भारत में Redmi Note 15 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये होगी। वहीं ग्लोबल वेरिएंट से तुलना करें तो Redmi Note 15 5G इसी महीने पोलैंड में लॉन्च हुआ था, जिसके 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PLN 1,199 (लगभग 29,300 रुपये) है। ग्लोबल स्तर पर यह फोन ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू और मिस्ट पर्पल जैसे रंगों में भी उपलब्ध हैं।

Redmi Note 15 5G Specifications

माइक्रोसाइट के अनुसार, Redmi Note 15 5G में 6.77 इंच की कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स तक होगी। डिस्प्ले टीयूवी ट्रिपल आई केयर सर्टिफाइड है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड पर बेस्ड हायपर ओएस 2 पर काम करेगा। इस फोन में क्वालकॉम स्नैडग्रैन 6 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी 66 रेटिंग होगी।

Advertisement

Note 15 5G में 5520mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। औसतन यह बैटरी 1.6 दिनों तक चल सकती है। वहीं यह बैटरी 5 साल की बैटरी लाइफ के साथ आती है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 108 मास्टरपिक्सल हाई रेजोल्यूशन कैमरा होगा। यह कैमरा OIS के साथ 4K वीडियो रिकॉर्डिंग, मल्टीफोकल पोट्रेट लीजेंड और डायनेमिक शॉट जैसे फीचर्स का सपोर्ट करेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.