अब सेल चार्ज होंगे सीधे Type-C केबल से, Portronics की नई सेल बैटरी भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Portronics ने अपनी नई Lithius Cell रिचार्जेबल बैटरी सीरीज भारत में लॉन्च की है। AA और AAA वेरिएंट में आने वाली इन बैटरियों में इनबिल्ट USB-C पोर्ट, स्टेबल 1.5V आउटपुट और मल्टी-लेयर सुरक्षा मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 दिसंबर 2025 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Lithius Cell में इनबिल्ट USB-C पोर्ट, चार्जर की जरूरत नहीं
  • 1.5V स्टेबल आउटपुट और मल्टी-लेयर सुरक्षा फीचर्स
  • AA और AAA वेरिएंट की कीमत 449 रुपये से शुरू

Photo Credit: Portronics

Portronics ने भारत में अपनी नई Lithius Cell रिचार्जेबल बैटरी सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस लाइनअप को AA और AAA दो वेरिएंट में पेश किया है, जिनकी सबसे बड़ी खासियत है इनका इनबिल्ट USB Type-C पोर्ट, जिससे किसी चार्जर या डॉक की जरूरत नहीं पड़ती। सीधे Type-C केबल लगाकर इन्हें चार्ज किया जा सकता है। Portronics का दावा है कि Lithius Cell 1.5V का स्टेबल आउटपुट देती है, जिससे TV रिमोट, कीबोर्ड, गेमिंग कंट्रोलर, कैमरा, टॉयज, लैम्प्स और कई रोजमर्रा के गैजेट्स में लगातार बेहतर परफॉर्मेंस मिलता है।

Portronics की इस नई बैटरी लाइनअप में टिकाऊ डिजाइन पर भी खास ध्यान दिया गया है। Lithius Cell में लीकेज-प्रूफ रीइन्फोर्स्ड शेल दिया गया है, जो कंपनी के मुताबिक, लंबे समय तक प्रेशर सहन कर सकता है और फटने या डैमेज होने का खतरा कम करता है। पोर्ट्रोनिक्स ने इसमें मल्टी-लेयर सेफ्टी भी दी है, जैसे शॉर्ट-सर्किट प्रोटेक्शन, ओवर-वोल्टेज और ओवर-डिस्चार्ज सेफ्टी, हीट कंट्रोल और सर्ज प्रोटेक्शन, ताकि बैटरी और साथ जुड़े डिवाइस दोनों की लाइफ लंबी बनी रहे। 

Advertisement

Portronics का कहना है कि ये बैटरियां लंबे रेस्टिंग पीरियड के बाद भी चार्ज बनाए रखती हैं, जिससे इन्हें बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती और ये सिंगल-यूज बैटरियों का एक ज्यादा सस्टेनेबल ऑप्शन बनती हैं।

Portronics ने Lithius Cell को दो मॉडल्स में पेश किया है - AAA और AA। AAA वेरिएंट में 440mAh (666mWh) की क्षमता मिलती है, जबकि AA वेरिएंट ज्यादा पावर की जरूरत वाले डिवाइसेज के लिए 1480mAh (2220mWh) की बड़ी क्षमता के साथ आता है। कंपनी का कहना है कि Lithius Cell सीरीज को खास तौर पर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो एनर्जी-इफिशिएंट, आसान और इको-फ्रेंडली पावर सॉल्यूशंस चाहते हैं।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Portronics Lithius Cell AAA USB-C Rechargeable Battery (Pair) की कीमत 499 रुपये है, जबकि Lithius Cell AA USB-C Rechargeable Battery (Pair) को 449 रुपये में खरीदा जा सकता है। दोनों वेरिएंट Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट, प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और चुने हुए रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

Advertisement

Portronics Lithius Cell क्या है?

Lithius Cell Portronics की नई USB-C रिचार्जेबल बैटरी सीरीज है, जो AA और AAA दोनों वेरिएंट में आती है। इन बैटरियों में बिल्ट-इन Type-C पोर्ट है, जिससे इन्हें बिना किसी अलग चार्जर के सीधे चार्ज किया जा सकता है।

Lithius Cell बैटरियों की खासियत क्या है?

इन बैटरियों में 1.5V का स्टेबल आउटपुट, लीकेज-प्रूफ शेल, शॉर्ट-सर्किट व ओवर-वोल्टेज प्रोटेक्शन, हीट कंट्रोल और सर्ज प्रोटेक्शन जैसी मल्टी-लेयर सुरक्षा दी गई है। यह बैटरियां लंबे समय तक चार्ज भी होल्ड करती हैं।

किन डिवाइसेज में Lithius Cell इस्तेमाल की जा सकती है?

TV रिमोट, कीबोर्ड, वायरलेस माउस, टॉयज, कैमरा, गेमिंग कंट्रोलर, लैम्प, क्लॉक और अन्य रोजमर्रा के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों में यूज की जा सकती हैं।

Advertisement

Lithius Cell AA और AAA वेरिएंट में क्या अंतर है?

AAA वेरिएंट में 440mAh (666mWh) क्षमता है, जबकि AA वेरिएंट में 1480mAh (2220mWh) की ज्यादा क्षमता मिलती है। AA वेरिएंट अधिक पावर मांगने वाले डिवाइसों के लिए बेहतर है।

Portronics Lithius Cell की कीमत और उपलब्धता क्या है?

Lithius Cell AAA (Pair) की कीमत 499 रुपये और Lithius Cell AA (Pair) की कीमत 449 रुपये है। ये बैटरियां Portronics की ऑफिशियल वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.