iphone यूजर्स के लिए Portronics ने लॉन्‍च किया FLUX Wireless चार्जिंग स्‍टैंड, जानें कीमत

Portronics FLUX Wireless चार्जिंग स्‍टैंड की कीमत 1399 रुपये है। इसे पोर्ट्रोनिक्‍स की वेबसाइट के अलावा, फ्लिपकार्ट और एमेजॉन से लिया जा सकता है।

iphone यूजर्स के लिए Portronics ने लॉन्‍च किया FLUX Wireless चार्जिंग स्‍टैंड, जानें कीमत

Photo Credit: amazon

सिक्‍योर चार्जिंग के लिए इसमें मैगसेफ टेक्‍नॉलजी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Portronics ने लाॅन्‍च किया वायरलैस चार्जिंग स्‍टैंड
  • 1399 रुपये कीमत में लॉन्‍च किया गया
  • आईफोन को चार्ज करने में आएगा काम
विज्ञापन
जिन भी यूजर्स के स्‍मार्टफोन में वायरलैस चार्जिंग का ऑप्‍शन होता है, अक्‍सर उनके पास ऐसे चार्जिंग सॉल्‍यूशंस की कमी रहती है, जो डिवाइस की बैटरी को बिना तामझाम के फुल कर दें। पोर्ट्रोनिक्‍स का नया चार्जिंग स्‍टैंड इस कमी को पूरा कर सकता है। इसका नाम पोर्ट्रोनिक्‍स FLUX वायरलैस चार्जिंग स्‍टैंड (Portronics FLUX Wireless Charging Stand) है। इसे विशेषतौर पर आईफोन यूजर्स और अन्‍य वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली डिवाइस के लिए तैयार किया गया है। इसमें एलईडी लाइट भी मिलती है। 
 

Portronics FLUX Wireless Charging Stand Price 

Portronics FLUX Wireless चार्जिंग स्‍टैंड की कीमत 1399 रुपये है। इसे पोर्ट्रोनिक्‍स की वेबसाइट के अलावा, फ्लिपकार्ट और एमेजॉन से लिया जा सकता है। अन्‍य ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनलों पर भी यह उपलब्‍ध होगा। इसके साथ 12 महीनों की वॉरंटी मिलती है। 
 

Portronics FLUX Wireless Charging Stand Features 

Portronics FLUX Wireless चार्जिंग स्‍टैंड की अहम खूबी है इसका डिजाइन। यह कॉम्‍पैक्‍ट और लाइटवेट है। इसे पोर्ट्रेट के अलावा लैंडस्‍केप भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। यह 15W का चार्जिंग आउटपुट देता है और खासतौर पर आईफोन 12 से आईफोन 16 सीरीज तक की डिवाइसेज को फुल कर सकता है। यही नहीं, इसकी मदद से वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट वाले ईयरबड्स समेत अन्‍य डिवाइसेज चार्ज की जा सकती हैं। सिक्‍योर चार्जिंग के लिए इसमें मैगसेफ टेक्‍नॉलजी भी दी गई है। 

इसमें LED नाइट लाइट भी लगाई गई है, जो तीन एडजस्‍टबेल ब्राइटनैस लेवल के साथ आती है। कई सेफ्टी फीचर्स जैसे- टेंपरेचर कंट्रोल, ओवरकरंट प्रोटेक्‍शन और शॉर्ट-सर्किट सेफगार्ड्स भी दिए गए हैं, जिससे डिवाइस को नुकसान होने की संभावना कम हो जाती है। 

दावा है कि यह चार्जिंग स्‍टैंड डिवाइस को ओवरहीटिंग से बचाता है, जिससे डिवाइस की बैटरी हेल्‍थ बेहतर बनी रहती है।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »