• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 484 km चलने वाली Porsche की इलेक्ट्रिक कार 12 नवंबर को आ रही है भारत

सिंगल चार्ज में 484 km चलने वाली Porsche की इलेक्ट्रिक कार 12 नवंबर को आ रही है भारत

Porche Taycan को 12 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले इस मॉडल को ग्लोबल मार्केट में उतारा जा चुका है।

सिंगल चार्ज में 484 km चलने वाली Porsche की इलेक्ट्रिक कार 12 नवंबर को आ रही है भारत

Porsche Taycan इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में मैक्सिमम 484 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है

ख़ास बातें
  • Porsche Taycan इलेक्ट्रिक कार 12 नवंबर को देगी भारत में दस्तक
  • Mercedes-Benz, Jaguar, Audi की इलेक्ट्रिक कारों को देगी टक्कर
  • 16.8-इंच के विशाल कर्व्ड डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ आती है Taycan
विज्ञापन
Porsche अब भारत में अपनी फ्लैगशिप हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार (Electric Cars in India) लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Porsche की पहली वर्तमान में एक मात्र इलेक्ट्रिक कार Taycan को 12 नवंबर को भारत ला रही है। यह खूबसूरत इलेक्ट्रिक सेडान कार दमदार फीचर्स से लैस आती है और यह रेंज के मामले में भी मार्केट में मौजूद अन्य इलेक्ट्रिक कार से काफी आगे है। Taycan Electric Car की सिंगल चार्ज रेंज लगभग 484 किलोमीटर है। इस कार में दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं।

Porche Taycan को 12 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। इससे पहले इस मॉडल को ग्लोबल मार्केट में उतारा जा चुका है। कंपनी के अनुसार, लॉन्च के अगले नौ महीनों के भीतर इसकी दुनियाभर की विभिन्न मार्केट में 28,640 यूनिट्स बेची जा चुकी हैं। पोर्श ने Taycan इलेक्ट्रिक कार को  सितंबर 2019 में घोषित किया था और कंपनी इस कार को भारत में 2020 की शुरुआत में पेश करने वाली थी, लेकिन कोविड महामारी के चलते लॉन्च को टाल दिया गया था।

Porsche Taycan खूबसूरत डिज़ाइन के साथ आती है। इसका लुक बेहद स्पोर्टी है। इसकी लंबाई 4,963 mm, चौड़ाई 2,144 mm और ऊंचाई 1,378 mm है। इसका व्हीलबेस 2,900 mm है। यह फोर-डोर कार है। इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 16.8-इंच का विशाल फ्रीस्टैंडिंग कर्व्ड डिज़िटल इंस्ट्रूमेंट पैनल मिलता है। इतना ही नहीं, इसमें 8.4 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है। ईवी को 'पोर्श चार्ज मैप' के साथ तैयार किया जाएगा, जो ड्राइवर को यात्रा के दौरान सभी चार्जिंग स्टेशनों की जानकारी मुहैया कराता है।

Porsche ने इसमें सुरक्षा के लिहाज से भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस कार में कई एयरबैग मिलते हैं। इसके अलावा इसमें ऑटोमेटिक ब्रेकिंग और टकराव की चेतावनी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 

Taycan EV में दो इलेक्ट्रिक मोटर हैं, जिन्हें 71kWh या 83.7kWh बैटरी विकल्पों के साथ जोड़ा गया है। इसकी बदौलत यह कार कुल 600hp का मैक्सिमम आउटपुट और 500 किलोमीटर की मैक्सिमम रेंज देने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक कार 3.5 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि कार को भारत में कितने ट्रिम्स में लॉन्च किया जाएगा। पोर्श इंडिया भारतीय बाजार में इस कार की कीमत और उपलब्धता के साथ ट्रिम्स की जानकारी का खुलासा 12 नवंबर को कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  5. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  7. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  9. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »