बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका! मौसम विज्ञानियों ने किया अलर्ट

ध्रुवीय भंवर 24 से 48 किमी की ऊँचाई पर घूमती हुई अत्यंत ठंडी हवा होती है जो कई बार नीचे चली आती है।

बर्फीले तूफान की चपेट में अमेरिका! मौसम विज्ञानियों ने किया अलर्ट

Photo Credit: GettyImages

अमेरिका में जल्द ही जमा देने वाला बर्फीला तूफान आ सकता है।

ख़ास बातें
  • भयंकर ठंड की स्थिति पैदा होने का अनुमान मौसम विज्ञानियों ने लगाया है।
  • बेहद घना हिमपात अमेरिका के पूर्वी हिस्से में हो सकता है।
  • अमेरिका के पूर्वी दो तिहाई हिस्से में जमा देने वाली ठंड पड़ेगी।
विज्ञापन
अमेरिका में जल्द ही जमा देने वाला बर्फीला तूफान आ सकता है। यहां पर भयंकर ठंड की स्थिति पैदा होने का अनुमान मौसम विज्ञानियों ने लगाया है। मौसम विज्ञानियों ने पूर्वानुमान लगाया है कि एक बेहद घना हिमपात अमेरिका के पूर्वी हिस्से में हो सकता है। Polar Vortex के चलते बर्फीला तूफान यहां पर आने वाला है जिसके बाद अमेरिका के पूर्वी दो तिहाई हिस्से में जमा देने वाली ठंड पड़ेगी। इसका कारण बताया है कि आर्कटिक से ठंडी हवाएं निकलकर फ्लोरिडा तक दक्षिण में पहुंच जाएंगी। 

मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि ध्रुवीय भंवर (Polar Vortex) से निकली हवाओं का असर शनिवार यानी आज से दिखना शुरू हो जाएगा। कैनसस सिटी से वाशिंगटन तक मध्यम-भारी बर्फबारी होने की संभावना है। BBC के अनुसार, यह इतनी ज्यादा होगी कि लाखों लोग इसकी चपेट में आ सकते हैं। मध्य कैनसस और इंडियाना के बीच कम से कम 8 इंच बर्फबारी की संभावना मौसम पूर्वानुमान में जताई गई है। 

नेशनल वेदर सर्विस के मौसम विज्ञानी एलेक्स लेमर्स के अनुसार, बर्फीले तूफान की संभावना लगातार बढ़ रही है। खासतौर पर कैनसस और मध्य मैदानी हिस्से के पड़ोसी भागों में यह बहुत अधिक है। यहां पर हवा की गति 50 मील प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि यह ऐसी स्थिति बन रही है जो काफी समय से नहीं देखी गई है। यह चिंताजनक है। 

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में सरकारी और गैर सरकारी मौसम विज्ञानियों ने अनुमान जताया है कि सोमवार को जब तूफान समाप्त हो जाएगा, तो देश के पूर्वी दो-तिहाई हिस्से में करोड़ों लोग पूरे सप्ताह खतरनाक, हाड़ कंपा देने वाली ठंड और सर्द हवाओं में डूबे रहेंगे। ऐसे में तापमान सामान्य से 7-14 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। खतरनाक ध्रुवीय भंवर ऊंचे आर्कटिक से नीचे की ओर फैल रहा है, जिससे ठंडा तूफान आ रहा है। कहा जा रहा है कि 2011 के बाद यह अमेरिका की सबसे ठंडी जनवरी हो सकती है। 

ध्रुवीय भंवर (polar vortex) दरअसल 24 से 48 किमी की ऊँचाई पर घूमती हुई अत्यंत ठंडी हवा होती है जो आमतौर पर उत्तरी ध्रुव के ऊपर ही रहती है। लेकिन कभी-कभी यह यहां से बचकर निकल जाती है। फिर  संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप या एशिया तक फैल जाती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Polar Vortex, Polar Vortex In United States
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  2. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  3. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  4. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  5. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  6. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  8. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  9. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
  10. Forza Horizon 6 का इंतजार कर रहे थे? रिलीज से पहले ही लीक हो गया गेम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »