• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • PhysicWallah Layoff : 100 मिलियन डॉलर जुटाने वाली ‘फ‍िजिक्‍सवाला’ 120 कर्मचारियों को निकालेगी

PhysicWallah Layoff : 100 मिलियन डॉलर जुटाने वाली ‘फ‍िजिक्‍सवाला’ 120 कर्मचारियों को निकालेगी

PhysicWallah Layoff : इसकी वजह परफॉर्मेंस को बताया गया है।

PhysicWallah Layoff : 100 मिलियन डॉलर जुटाने वाली ‘फ‍िजिक्‍सवाला’ 120 कर्मचारियों को निकालेगी

कंपनी का दावा है कि इस छंटनी से उसकी कुल वर्कफोर्स का 0.8 फीसदी से भी कम प्रभावित होगा।

ख़ास बातें
  • 'एडटेक' कंपनी करने जा रही छंटनी
  • फ‍िजिक्‍सवाला ने लिया छंटनी का फैसला
  • करीब 120 कर्मचारी हो सकते हैं प्रभावित
विज्ञापन
PhysicWallah Layoff : ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीकों से स्‍टूडेंट्स को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली ‘एडटेक' कंपनी ‘फ‍िजिक्‍स वाला' अपने 120 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। इसकी वजह परफॉर्मेंस को बताया गया है। हालांकि कंपनी का दावा है कि इस छंटनी से उसकी कुल वर्कफोर्स का 0.8 फीसदी से भी कम प्रभावित होगा। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के चीफ एचआर सतीश खेंग्रे ने एक बयान में कहा कि  हम नियमित रूप से परफॉर्मेंस का आकलन करते हैं। अक्टूबर में समाप्त होने वाले पीरियड में हमारे वर्कफोर्स के 0.8 प्रतिशत से कम कर्मचारियों यानी 70 से 120 लोगों को कहीं और जॉब सर्च करने के लिए कहा जा सकता है। ये वो हैं, जिनकी परफॉर्मेंस उम्मीद के अनुसार नहीं है।

वहीं इकॉनमिक टाइम्‍स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी आने वाले दिनों में नए लोगों को जॉब पर रखने की योजना बना रही है। कंपनी के ऑफ‍िशियल्‍स का कहना है कि अगले 6 महीनों में कंपनी अपने ग्रोथ प्लान पर काम कर रही है और करीब 1000 लोगों को नौकरी दी जाएगी। 

फ‍िजिक्‍स ने कम वक्‍त में नाम कमाया है। इलाहाबाद के एक यूट्यूबर अलख पांडे ने इसे शुरू किया। कंपनी की शुरुआत हुई थी साल 2020 में। पिछले साल इसने वेस्टब्रिज कैपिटल और जीएसवी वेंचर्स से 1.1 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर 100 मिल‍ियन डॉलर जुटाकर चर्चाएं बटोरी। इस तरह कंपनी एक यूनिकॉर्न बन गई। वित्त वर्ष 2022 में फ‍िजिक्‍स वाला ने 97.8 करोड़ रुपये मुनाफा हासिल किया, जो वित्त वर्ष 2021 के 6.93 करोड़ प्रॉफ‍िट से कई गुना अधिक था। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, अभी फ‍िजिक्‍स वाला के पास 12 हजार से ज्‍यादा स्‍टाफ है। जिन लोगों की छंटनी की तैयारी है, वो कंटेंट, ऑपरेशन और दूसरे डिपार्टमेंट से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। यह क्लियर नहीं है कि किस सैलरी स्‍ट्रक्‍चर पर छंटनी की जा रही है। ‘एडटेक' कंपनियों में छंटनी का होना नई बात नहीं है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »