• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • पेगासस स्पाईवेयर के जरिए भारत में नेताओं, पत्रकारों, बिजनेसमैन की जासूसी का दावा

पेगासस स्पाईवेयर के जरिए भारत में नेताओं, पत्रकारों, बिजनेसमैन की जासूसी का दावा

The Wire और अन्य पब्लिकेशन की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मंत्रियों, विपक्षी नेताओं और पत्रकारों के फोन नंबर हैकिंग के लक्ष्य के डेटाबेस पर पाए गए हैं, जिसमें इजरायली स्पाइवेयर 'पेगासस' (Pegasus) का इस्तेमाल किया गया था - जो केवल सरकारों के लिए उपलब्ध है।

पेगासस स्पाईवेयर के जरिए भारत में नेताओं, पत्रकारों, बिजनेसमैन की जासूसी का दावा

Pegasus को बेचने वाली इजरायली कंपनी, NSO ग्रुप ने आरोपों से इनकार कर दिया।

ख़ास बातें
  • 300 से अधिक वैरीफाइड भारतीय मोबाइल, टेलीफोन नंबरों की इस सूची में हैं।
  • इनमें एक नम्बर सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश के नाम पर रजिस्टर्ड था।
  • पहचाने गए अधिकांश नंबर भौगोलिक रूप से 10 देश समूहों में केंद्रित थे।
विज्ञापन
रविवार को The Wire और अन्य पब्लिकेशन की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मंत्रियों, विपक्षी नेताओं और पत्रकारों के फोन नंबर हैकिंग के लक्ष्य के डेटाबेस पर पाए गए हैं, जिसमें इजरायली स्पाइवेयर 'पेगासस' (Pegasus) का इस्तेमाल किया गया था - जो केवल सरकारों के लिए उपलब्ध है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लीगल कम्युनिटी के मेंबर, बिज़नेसमैन, सरकारी अधिकारी, वैज्ञानिक, एक्टिविस्ट और अन्य भी 300 से अधिक वैरीफाइड भारतीय मोबाइल टेलीफोन नंबरों की इस सूची में हैं।

The Wire के अनुसार डेटाबेस में लोगों की संख्या में 40 से अधिक पत्रकार, तीन प्रमुख विपक्षी हस्तियां, एक संवैधानिक अथॉरिटी, नरेंद्र मोदी सरकार में दो सेवारत मंत्री, सुरक्षा संगठनों के वर्तमान और पूर्व प्रमुख और अधिकारी और कई बिज़नेसमैन शामिल हैं। पब्लिकेशन ने कहा कि वह आने वाले दिनों में इन व्यक्तियों के नाम भी प्रकाशित करेगा। वेबसाइट ने कहा कि जो फोन नम्बर इस सूची में हैं उनमें से एक तो सुप्रीम कोर्ट के एक मौजूदा न्यायाधीश के नाम पर रजिस्टर्ड था। इस बात की पुष्टि करना अभी बाकी है कि क्या वह जज अभी भी इस नम्बर का उपयोग कर रहे थे या नहीं। 

The Wire के डेटा विश्लेषण से पता चलता है कि 2019 के लोकसभा आम चुनावों के लिए 2018 और 2019 के बीच अधिकांश नामों को टारगेट किया गया था, मगर उस वक्त इस बात के पुख्ता सबूत नहीं दिए जा सकते थे कि सभी नम्बर्स को हैक किया गया है। Pegasus को बेचने वाली इजरायली कंपनी, NSO ग्रुप ने आरोपों से इनकार किया। उन्होंने दावा किया कि यह केवल "जांच की गई सरकारों" को अपना स्पाइवेयर प्रदान करती है और कहा कि वह "मानहानि के मुकदमे पर विचार कर रही है"।

हालांकि, भारत सरकार ने हैकिंग में शामिल होने से इनकार करते हुए कहा, "विशिष्ट लोगों पर सरकारी निगरानी के आरोपों का कोई ठोस आधार या इससे जुड़ी सच्चाई नहीं है।" The Wire की रिपोर्ट के अनुसार, सूचना के अधिकार (RTI) के एक पुराने जवाब की ओर इशारा करते हुए, इसने कहा, "सरकारी एजेंसियों द्वारा कोई अनधिकृत अवरोधन नहीं किया गया है" मगर पेगासस स्पाइवेयर की खरीद या उपयोग से स्पष्ट रूप से इनकार नहीं किया।

The Wire के अनुसार, टारगेट नम्बर्स से जुड़े कुछ फोनों पर किए गए फोरेंसिक परीक्षणों से पेगासस स्पाइवेयर द्वारा टारगेट करने के स्पष्ट संकेत मिले। जासूसी कांड की रिपोर्ट पेरिस स्थित मीडिया नॉन प्रोफिट फॉरबिडन स्टोरीज़ (Forbidden Stories) और एमनेस्टी इंटरनेशनल (Amnesty International) द्वारा एक्सेस किए गए एक लीक डेटाबेस पर आधारित है जिसे एक सहयोगात्मक जांच के लिए दुनिया भर के कई प्रकाशनों के साथ साझा किया गया था।

द वायर ने बताया कि सूची में पहचाने गए अधिकांश नंबर भौगोलिक रूप से 10 देश समूहों में केंद्रित थे: भारत, अजरबैजान, बहरीन, हंगरी, कजाकिस्तान, मैक्सिको, मोरक्को, रवांडा, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »