• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Perfora ने लॉन्च किया मेटल हैंडल वाला इलेक्ट्रिक टूथब्रश, 500 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

Perfora ने लॉन्च किया मेटल हैंडल वाला इलेक्ट्रिक टूथब्रश, 500 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

Perfora का दावा है कि यह 90 दिन की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसमें AAA बैटरी सेल फिट होते हैं। यह प्रति मिनट 26,000 स्ट्रोक्स देता है।

Perfora ने लॉन्च किया मेटल हैंडल वाला इलेक्ट्रिक टूथब्रश, 500 रुपये के डिस्काउंट पर खरीदने का मौका

ग्राहक फ्री में ब्रश पर अपना नाम गुदवा सकते हैं।

ख़ास बातें
  • Perfora Truthbrush 2.0 की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है
  • कंपनी इसपर एक इंट्रोडक्टरी ऑफर भी दे रही है
  • SAVE500 कूपन कोड के इस्तेमाल करके 500 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा
विज्ञापन
भारतीय ओरल केयर ब्रांड Perfora ने देश में एक नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च किया है, जिसे कंपनी देश का पहला मेटल इलेक्ट्रिक टूथब्रेश कह रही है। Perfora Truthbrush 2.0 इलेक्ट्रिक टूथब्रश एल्युमीनियम हैंडल के साथ आता है और इसकी कीमत मार्केट में मौजूद प्लास्टिक इलेक्ट्रिक टूथब्रश के लगभग समान है। कंपनी का दावा है कि नया टूथब्रश मार्केट में मौजूद सभी इलेक्ट्रिक टूथब्रश की तुलना में 70 प्रतिशत कम प्लास्टिक से बना है।

Perfora Truthbrush 2.0 की कीमत 1,999 रुपये रखी गई है। कंपनी इसपर एक इंट्रोडक्टरी ऑफर भी दे रही है, जिसके तहत चेकआउट करते वक्त SAVE500 कूपन कोड के इस्तेमाल करके 500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट हासिल किया जा सकता है, जिसका मतलब है कि आप इसे 1,499 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीद सकते हैं।

Perfora अपने नए Truthbrush 2.0 इलेक्ट्रिक टूथब्रश के साथ एक और फायदा दे रही है, जिसके तहत ग्राहक फ्री में ब्रश पर अपना नाम गुदवा सकते हैं। इसके लिए आपको प्रोडक्ट को कार्ट में डालने से पहले प्रोडक्ट पेज पर अपना नाम सबमिट करना होगा। टूथब्रश को दो कलर ऑप्शन - Rose Gold और Platinum Silver में पेश किया गया है।

इसके प्रत्येक बॉक्स में दो ब्रश हेड शामिल हैं, एक प्लाक हटाने के लिए एक्टिव चारकोल ब्रिसल्स वाला और दूसरा सॉफ्ट अनुभव के लिए सुपर सॉफ्ट ब्रिसल्स वाला। इसके अलावा, कंपनी इस इलेक्ट्रिक ब्रश के खरीदारों को 30-दिनों की मनी बैक गारंटी दे रही है। इसके अलावा 1 साल की वारंटी भी दी जा रही है, जिसमें यदि ब्रश इस अवधि के दौरान काम करना बंद कर देता है, तो यूजर को एक नया ब्रश बिना किसी शुल्क के फ्री मिलेगा।

खासियतों की बात करें, तो Truthbrush 2.0 इलेक्ट्रिक टूथब्रश में 2 मिनट का टाइमर मिलता है, जिसमें टूथब्रश इस अवधि के बाद अपने आप बंद हो जाता है। इसमें 30 सेकंड क्वाड इंटरवल टेक्नोलॉजी भी है। पानी से बचाव के लिए इसे IPX7 रेटिंग दी गई है।

कंपनी का दावा है कि यह 90 दिन की बैटरी लाइफ दे सकता है। इसमें AAA बैटरी सेल फिट होते हैं। यह प्रति मिनट 26,000 स्ट्रोक्स देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »