Paytm में हुई वर्कर्स की छंटनी, कंपनी की बैंकिंग यूनिट पर RBI के बैन का असर

One97 Communications ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि पेटीएम की सेल्स डिविजन में लगभग 3,500 वर्कर्स की संख्या घटी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जून 2024 17:51 IST
ख़ास बातें
  • RBI ने Paytm की बैंकिंग यूनिट को बंद करने का ऑर्डर दिया था
  • इसके बाद से कंपनी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है
  • मार्च तिमाही में पेटीएम का लॉस बढ़कर लगभग 550 करोड़ रुपये का था

पिछले कुछ महीनों में पेटीएम के शेयर प्राइस में भारी गिरावट हुई है

पेमेंट सर्विसेज से जुड़ी Paytm की कंपनी One97 Communications से वर्कर्स की छंटनी की गई है। इस वर्ष की शुरुआत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने Paytm की बैंकिंग यूनिट को बंद करने का ऑर्डर दिया था। इसके बाद से कंपनी को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पेटीएम के शेयर प्राइस में भी भारी गिरावट हुई है। 

One97 Communications ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि पेटीएम की सेल्स डिविजन में लगभग 3,500 वर्कर्स की संख्या घटी है। इसका बड़ा कारण Paytm Payments Bank (PPBL) की सर्विसेज पर RBI की ओर से लगाया गया बैन है। कंपनी की रिस्ट्रक्चरिंग की कोशिशों के हिस्से के तौर पर इस्तीफा देने वाले वर्कर्स को अन्य कंपनियों में प्लेसमेंट के लिए मदद की जा रही है। इसके अलावा वर्कर्स के बकाया बोनस का भी भुगतान किया जाएगा। जनवरी से मार्च के दौरान पेटीएम का लॉस बढ़कर लगभग 550 करोड़ रुपये का था। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह 167 करोड़ रुपये से कुछ अधिक था। 
Advertisement

पिछले महीने Paytm की यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) ट्रांजैक्शंस में हिस्सेदारी लगातार चौथे महीने घटी है। मई में पेटीएम की कुल UPI ट्रांजैक्शंस में हिस्सेदारी घटकर 8.1 प्रतिशत की रह गई। PPBL पर पेटीएम का कंट्रोल नहीं है। हालांकि, इसमें कंपनी के फाउंडर और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Vijay Shekhar Sharma की हिस्सेदारी है। कंपनी ने बताया है कि वह अपने नॉन-कोर एसेट्स में कटौती करेगी। पिछले फाइनेंशियल ईयर की चौथी तिमाही में Paytm को चलाने वाली  One 97 Communications के  रेवेन्यू में लिस्टिंग के बाद से पहली बार 2.6 प्रतिशत की गिरावट हुई है। कंपनी का रेवेन्यू लगभग 22.7 अरब डॉलर का था। 

मई में UPI ट्रांजैक्शंस ने रिकॉर्ड बनाया है। पिछले महीने 14.04 अरब UPI ट्रांजैक्शंस हुई जिनकी वैल्यू लगभग 20.45 लाख करोड़ डॉलर की थी। यह वॉल्यूम के लिहाज से अप्रैल की तुलना में छह प्रतिशत और वैल्यू में लगभग चार प्रतिशत की बढ़ोतरी है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में यह वॉल्यूम के लिहाज से लगभग 49 प्रतिशत और वैल्यू में 39 प्रतिशत की ग्रोथ है। UPI की शुरुआत से डिजिटल पेमेंट्स में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इससे यूजर्स अपने स्मार्टफोन्स से पेमेंट्स को आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  4. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  5. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  6. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  7. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  8. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  9. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  10. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.