Paytm करने जा रही इस सर्विस में बड़ा बदलाव! जानें अपडेट

हालांकि यह एकदम से नहीं होगा, धीरे धीरे कंपनी बड़े लोन अमाउंट पर शिफ्ट होने की बात कर रही है।

Paytm करने जा रही इस सर्विस में बड़ा बदलाव! जानें अपडेट

Photo Credit: Paytm

Paytm की ओर से लोन चाहने वालों के लिए एक जरूरी अपडेट आया है।

ख़ास बातें
  • Buy Now Pay Later सर्विस में कंपनी बदलाव करने जा रही है।
  • अब छोटी रकम का लोन पेटीएम नहीं देगी।
  • कंपनी सर्विस को बड़े लोन के लिए केंद्रित करने जा रही है।
विज्ञापन
Paytm की ओर से लोन चाहने वालों के लिए एक जरूरी अपडेट आया है। कंपनी ने लोन के नियमों में बदलाव किया है। कंपनी अपनी बाय नाउ पे लेटर (BNPL) सर्विस के तहत पर्सनल लोन भी प्रदान करती आ रही है जिसमें अब बदलाव की घोषणा की गई है। इसलिए अगर आप भी पेटीएम से पर्सनल लोन लेने का सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। 

Paytm Buy Now Pay Later सर्विस में कंपनी बदलाव करने जा रही है। कंपनी इसके तहत पर्सनल लोन और मर्चेंट लोन देती है, लेकिन अब छोटी रकम का लोन पेटीएम नहीं देगी। BT की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी सर्विस को बड़े लोन के लिए केंद्रित करने जा रही है। जिसमें बड़ी राशि के पर्सनल और मर्चेंट लोन शामिल होंगे। कंपनी के इस फैसले से लाखों लोग प्रभावित होंगे। 

लोन सर्विस की शुरुआत करते समय कंपनी छोटी जरूरतों के लिए भी लोन देती थी जिसमें रोजमर्रा के बिल पेमेंट, रीचार्ज, अन्य छोटे खर्चे भी शामिल थे। यह सर्विस Paytm Postpaid के नाम से शुरू की गई थी। लेकिन अब कंपनी छोटे लोन बंद करने जा रही है। हालांकि यह एकदम से नहीं होगा, धीरे धीरे कंपनी बड़े लोन अमाउंट पर शिफ्ट होने की बात कर रही है। यानी कि अब 50 हजार से कम रकम के अमाउंट वाला लोन पेटीएम देने से बचेगी। 

कंपनी के लगभग 70% लोन जो उपलब्ध करवाए गए थे 50 हजार से कम की राशि के थे। इसका कारण इंडस्ट्री ट्रेंड को माना जा रहा है। हाल ही में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों और नॉन बैंकिंग फाइनेंशिअल कंपनियों (NBFCs) को सलाह दी थी कि वे संभावित रिस्क वाले लेन-देन से बचें। इसी के चलते पेटीएम भी अब बड़े स्केल वाली लोन प्रैक्टिस शुरू करने जा रही है। 

Paytm ऑनलाइन सोना खरीदने की सुविधा भी प्रदान कर रही है। Paytm ऐप से ऑनलाइन सोना खरीदने के लिए आपको सबसे पहले सर्च बार में जाना होगा और वहां गोल्ड टाइप करना होगा। उसके बाद Paytm Gold का ऑप्शन खुल जाएगा। यहां पर आप 5 रुपये का भी गोल्ड खरीद सकते हैं। अगर मान लीजिए कि आप 5 रुपये का गोल्ड खरीदते हैं तो उसके साथ आपको 5 रुपये और 3 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »