पेटीएम पेमेंट्स बैंक को रिजर्व बैंक की मंजूरी, यहां खुलेगा पहला ब्रांच

पेटीएम पेमेंट्स बैंक को रिजर्व बैंक की मंजूरी, यहां खुलेगा पहला ब्रांच
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कहा है कि उसके भुगतान बैंक का परिचालन अगले महीने शुरू हो जाएगा
  • रिजर्व बैंक ने औपचारिक रूप से पेटीएम भुगतान बैंक को मंजूरी दे दी
  • पहली शाखा उत्तर प्रदेश के नोएडा में खोली जाएगी
विज्ञापन
पेटीएम को भारतीय रिजर्व बैंक से भुगतान बैंक के लिए अंतिम मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने कहा है कि उसके भुगतान बैंक का परिचालन अगले महीने शुरू होने की उम्मीद है। भुगतान बैंक लोगों तथा छोटे कारोबार से एक लाख रुपये प्रति खाता तक की जमा ले सकते हैं।

वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, "आज रिजर्व बैंक ने औपचारिक रूप से पेटीएम भुगतान बैंक शुरू करने की मंजूरी दे दी। हम इसे आपके सामने लाने के लिए इंतजार नहीं कर सकते।"

उन्होंने कहा कि पेटीएम भुगतान बैंक में हमारा लक्ष्य बैंकिंग उद्योग में नया कारोबारी मॉडल बनाना, बैंकिंग सुविधा से वंचित या कम बैंकिंग सुविधाओं वाले भारतीय को वित्तीय सेवाओं के दायरे में लाना है।

इस बारे में संपर्क किए जाने पर पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि उसके भुगतान बैंक का परिचालन फरवरी में शुरू हो सकेगा। पहली शाखा उत्तर प्रदेश के नोएडा में खोली जाएगी।

पेटीएम को इससे पहले पिछले साल दिवाली में परिचालन शुरू करना था। 2015 में रिजर्व बैंक ने वन97 कम्युनिकेशंस के संस्थापक विजय शेखर शर्मा को इसके लिए ‘सैद्धान्तिक मंजूरी’ दे दी थी। उन्हें 10 अन्य के साथ भुगतान बैंक की स्थापना की मंजूरी मिली थी। बाद में तीन ईकाइयां टेक महिंद्रा, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी तथा दिलीप सांघवी, आईडीएफसी तथा टेलीनार फाइनेंशियल सर्विसेज का गठजोड़ भुगतान बैंक लाइसेंसिंग से पीछे हट गया था।

फिलहाल सिर्फ एयरटेल ने भुगतान बैंक परिचालन शुरू किया हैं। आदित्य बिड़ला पेमेंट बैंक 2017 की पहली छमाही में परिचालन शुरू करेगा। पेटीएम भुगतान बैंक में शर्मा की बहुलांश हिस्सेदारी होगी। शेष हिस्सेदारी वन97 कम्युनिकेशंस के पास होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Paytm, Paytm Wallet, Paytm Payments Bank, Payments Bank
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »