Bharat Taxi यूज करने वालों के लिए अच्छी खबर, Paytm के साथ पेमेंट हो गया है डिजिटल!

Paytm ने सरकार समर्थित Bharat Taxi के साथ MoU साइन किया है। साझेदारी के तहत UPI, QR, Soundbox और कार्ड मशीन से पेमेंट की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 फरवरी 2026 15:15 IST
ख़ास बातें
  • Paytm ने Bharat Taxi के साथ MoU साइन किया
  • UPI और QR से राइड पेमेंट की सुविधा
  • को-ऑपरेटिव मॉडल, ड्राइवरों से कमीशन नहीं

Bharat Taxi में अब UPI और QR से राइड पेमेंट की सुविधा

Photo Credit: Unsplash

Paytm ने भारत की नई सरकार-समर्थित राइड-हेलिंग सर्विस Bharat Taxi के साथ एक साझेदारी के लिए Memorandum of Understanding (MoU) साइन किया है। कंपनी के मुताबिक इस पार्टनरशिप के तहत Paytm अपना मोबाइल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर Bharat Taxi प्लेटफॉर्म पर एक्सपेंड करेगी, ताकि यात्री UPI के जरिए Bharat Taxi ऐप के अंदर ही राइड के पेमेंट्स कर सकें। इसके अलावा Paytm QR कोड, Soundbox और कार्ड मशीन जैसी पेमेंट तकनीकों को भी प्लेटफॉर्म पर इंटीग्रेट करने का प्लान कर रही है, जिससे पेमेंट एक्सेप्टेंस और भी आसान और सेफ हो।

Paytm ने प्रेस रिलीज के जरिए बताया कि साझेदारी ड्राइवरों के UPI ऑनबोर्डिंग को बढ़ावा देने, Bharat Taxi मिनी-ऐप की संभावित मौजूदगी और दोनों इकोसिस्टम के बीच विजिबिलिटी व इंगेजमेंट को बढ़ाने के इरादों को आगे ले जाएगी। Paytm की तरफ से यह कदम ड्राइवरों के लिए फाइनेंशियल इंक्लूजन को मजबूत करने और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेस तक उनकी पहुंच को बढ़ाने के उद्देश्य से है।

Bharat Taxi को 5 फरवरी 2026 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने औपचारिक रूप से लॉन्च किया था। यह भारत का पहला को-ऑपरेटिव मॉडल पर आधारित राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका ऑपरेशन सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड के तहत किया जा रहा है। इस सर्विस का लक्ष्य ड्राइवर्स को मालिकाना हक और बेहतर इनकम के मौके देना है, साथ ही पारदर्शी किराया और सर्ज प्राइसिंग से फ्री सर्विस देना है।

Bharat Taxi दिल्ली-एनसीआर और गुजरात में पहले ही शुरू हो चुकी है और इसे अगले दो-तीन वर्षों में पूरे भारत में पेश करने की योजना है। प्लेटफॉर्म ड्राइवरों से किसी कमीशन को काटे बिना, को-ऑपरेटिव इनकम मॉडल अपनाता है, ताकि ड्राइवर अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा खुद रख सकें। यह मॉडल पारंपरिक राइड-हेलिंग कंपनियों जैसे Uber, Ola और Rapido को चुनौती देता है, जो किराया पर कमीशन और सर्ज चार्ज वसूलते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.