जांच पड़ताल में सामने आया कि म्यूजियम के सिक्योरिटी कैमरों का पासवर्ड बहुत ही कमजोर था।
Photo Credit: Reuters
फ्रांस की राजधानी पेरिस के लूव्र म्यूजियम में 19 अक्टूबर को 900 करोड़ रुपये की चोरी हुई थी।
कमजोर पासवर्ड (Weak Password) बड़ी ठगी, चोरी, और डकैती की वजह बन सकता है। इसका सबसे ताजा उदाहरण फ्रांस के पेरिस में देखने को मिला जहां पर हाल ही में 900 करोड़ की चोरी को अंजाम दिया गया। रिपोर्ट में सामने आया है कि लूव्र म्यूजियम (Louvre Museum) में केवल 7 मिनट में दो चोरों ने 900 करोड़ की चोरी कर डाली। जांच पड़ताल में सामने आया कि म्यूजियम के सिक्योरिटी कैमरों का पासवर्ड बहुत ही कमजोर था। इतने बड़े और प्रसिद्ध म्यूजियम का सिक्योरिटी पासवर्ड इतना कमजोर हो सकता है, आपको भी सोचकर हंसी आ जाएगी।
कमजोर पासवर्ड बना चोरी की वजह?
फ्रांस की राजधानी पेरिस के लूव्र म्यूजियम हुई 900 करोड़ रुपये की चोरी की जांच में एक आश्चर्यजनक बात सामने आई है। चोरों ने सिक्योरिटी कैमरों के रहते भी इतनी बड़ी चोरी कर डाली। 900 करोड़ से ज्यादा के गहने 7 मिनट के भीतर चोरी हो गए। पाया गया है कि वहां के सिक्योरिटी कैमरों का पासवर्ड बेहद कमजोर था। वीडियो मॉनिटरिंग सिस्टम का पासवर्ड 'Louvre' था। यानी जो नाम म्यूजियम का है ठीक वही पासवर्ड भी रखा गया था। इसने म्यूजियम की सुरक्षा प्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है।
म्यूजियम को कई बार दी गई थी चेतावनी
हैरान करने वाली बात ये है म्यूजियम को कई सालों से सुरक्षा प्रणाली को ठीक करने को लेकर चेतावनी भी दी जा रही थी लेकिन म्यूजियम प्रबंधन ने इस पर गौर नहीं किया। फ्रांस की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी (ANSSI) ने 19 अक्टूबर की डकैती की जाँच के दौरान इस कमज़ोरी का पता लगाया। Liberation आउटलेट द्वारा प्राप्त गोपनीय दस्तावेज़ों से पता चला है कि एजेंसी ने पहले भी इसी बेसिक और साधारण पासवर्ड का उपयोग करके म्यूजियम के सर्विलांस सिस्टम के सर्वर तक पहुँच बनाई थी। सिस्टम की इस कमज़ोरी को पहली बार 2014 के एक ऑडिट में बताया भी गया था लेकिन बावजूद इसके लापरवाही जारी रही।
900 करोड़ रुपये की चोरी और इतना कमजोर पासवर्ड? इसी बात को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतना कमजोर पासवर्ड क्यों रखा जा रहा था। इसे अपडेट क्यों नहीं किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने म्यूजियम की ऊपरी मंजिल की अपोलो गैलरी से गहने चुराए। वे एक ट्रक से लगी सीढ़ी का इस्तेमाल करके म्यूजियम के एक सिरे पर लगी खिड़की से अंदर घुसे। चोरों ने दो हाई सिक्योरिटी वाले डिस्प्ले बॉक्स के शीशे तोड़कर 9 कीमती गहने मिनटों में चुरा डाले।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!