Pakistan Election : गजब! चुनाव के दिन पाकिस्‍तान में मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं बंद

Pakistan Election : कई इलाकों में तो मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी सस्‍पेंड चल रही हैं। यह सब तब हुआ है जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने कहा था कि गुरुवार को इंटरनेट सेवाएं चालू रहेंगी।

Pakistan Election : गजब! चुनाव के दिन पाकिस्‍तान में मोबाइल, इंटरनेट सेवाएं बंद

Photo Credit: Dawn

पाकिस्‍तान के चुनाव आयोग का कहना है कि मोबाइल सर्विस सस्‍पेंड होने से मतदान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ख़ास बातें
  • पाकिस्‍तान में आज वोटिंग हो रही है
  • वोटिंग के दिन सस्‍पेंड हुई मोबाइल सेवाएं
  • कई इलाकों में भी इंटरनेट सस्‍पेंड
विज्ञापन
Pakistan Election : पाकिस्‍तान में आज नई सरकार को चुनने के लिए वोटिंग हो रही है। लेकिन खास बात है कि पूरे देश में मोबाइल सेवाओं को सस्पेंड (Mobile service suspended in pakistan) कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कई इलाकों में तो मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी सस्‍पेंड चल रही हैं। यह सब तब हुआ है जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण (पीटीए) ने कहा था कि गुरुवार को इंटरनेट सेवाएं चालू रहेंगी। चुनावी दिन में मोबाइल सेवाओं को सस्‍पेंड करने पर विपक्ष अपना गुस्‍सा जाहिर कर रहा है।

इससे पहले बुधवार को पीटीए ने एक बयान में कहा था कि उसे सरकार से इंटरनेट बंद करने का कोई निर्देश नहीं मिला है। गुरुवार को मोबाइल सेवाएं जारी रहेंगी। हालां‍कि सरकार की ओर से ऐसे संकेत पहले ही दे दिए गए थे कि मतदान के दिन किसी भी अप्र‍िय घटना से निपटने के लिए मोबाइल सेवाओं को सस्‍पेंड किया जा सकता है। गुरुवार को यही देखने का मिला। 
 

रिपोर्टों के अनुसार, पाकिस्‍तान के चुनाव आयोग का कहना है कि मोबाइल सर्विस सस्‍पेंड होने से मतदान पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सिकंदर सुल्तान राजा का कहना है कि चुनाव निष्‍पक्ष तरीके से पूरे होंगे। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि मोबाइल सेवाओं को बंद या चालू रखना उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। 

पाक चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान के दौरान उनके पूरे सिस्‍टम को इंटरनेट की जरूरत नहीं, इसलिए वोटिंग पर इसका असर नहीं होगा। चुनाव के दिन मोबाइल सेवाओं को सस्‍पेंड करने पर विपक्ष नाराज है। इमरान खान की पार्टी पीटीआई ने इसे नागरिकों के अधिकारों का दमन बताया है। 

खास यह भी है कि इमरान खान ने जेल से अपना वोट डाला, जबकि उनकी पत्‍नी मतदान नहीं कर पाईं। इस बीच पाकिस्‍तान के ह्यूमन राइट्स कमीशन ने देश में फौरन इंटरनेट और मोबाइल सेवाओं को बहाल करने की मांग की है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  2. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  3. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  6. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  7. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  10. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »