Pakistan में पिछले साल कितनी कारें बिकीं? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (PAMA) के नए डाटा के अनुसार, 2023 के दौरान देश में कुल 30,662 कारों की बिक्री हुई।

Pakistan में पिछले साल कितनी कारें बिकीं? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

Photo Credit: Unsplash/Kashif Afridi

ख़ास बातें
  • पाकिस्तान में 2023 के दौरान देश में कुल 30,662 कारों की बिक्री हुई।
  • 1,000cc से नीचे के सेगमेंट में साल 2023 के दौरान 14,584 कारें बेची गईं।
  • पाकिस्तान में कुल मिलाकर 2022 में 68,912 यूनिट कारों की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
पाकिस्तानी ऑटोमोटिव मार्केट के लिए 2023 काफी खराब रहा और बिक्री अब तक सबसे ज्यादा निचले स्तर पर पहुंच गई। कारों की अधिक कीमत, खरीदने में ग्राहकों की असमर्थता और अर्थव्यवस्था में गिरावट जैसे कारणों के चलते पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में गिरावट आई। अधिकतर कंपनियों ने 1,300cc से ऊपर, 1000cc से 1300cc के बीच और 1,000cc से नीचे की कारों की बिक्री में गिरावट देखी है।


पाकिस्तान में कारों की बिक्री


पाकिस्तान ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (PAMA) के नए डाटा के अनुसार, 2023 के दौरान देश में कुल 30,662 कारों की बिक्री हुई। 1,000cc से नीचे के सेगमेंट में अधिकतम बिक्री हुई, जिसमें साल 2023 के दौरान 14,584 कारें बेची गईं। Suzuki Bolan और Alto जैसे मॉडल यहां सबसे ज्यादा पसंद किए गए। 1,000cc सेगमेंट में Suzuki Cultus और Wagon जैसे मॉडल ने सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की।

पिछले साल इस सेगमेंट में कुल मिलाकर 3,737 यूनिट्स की बिक्री हुई। 1,300cc सेगमेंट में Honda City, Honda Civic, Suzuki Swift, Toyota Corolla और Toyota Yaris जैसी कारों के साथ 12,341 यूनिट्स की बिक्री हुई। सभी सेगमेंट में ये बिक्री 2022 में बेची गई कारों की तुलना में लगभग आधी थीं। कुल मिलाकर 2022 में देश में 68,912 यूनिट कारों की बिक्री हुई, जबकि 2023 में 30,662 यूनिट्स ही बिकीं। यहां तक ​​कि लोकप्रिय कार मॉडल की बिक्री भी बेहद गिर गई।


क्यों गिरी कारों की बिक्री


पाकिस्तान में पूरी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री इस दौरान संघर्ष के दौर से गुजर रही है, लेकिन कार बाजार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। कारों की लगातार बढ़ती कीमतें, बार-बार प्रोडक्शन बंद होने के साथ-साथ स्थानीय मुद्रा के गिरते मूल्य से बिक्री पर गहरा असर हुआ है। ब्याज दर अपने उच्च स्तर पर हैं, जिसके चलते फाइनेंस स्कीम भी काम नहीं कर रही हैं। पाकिस्तान में Pak Suzuki, Indus Motor Company और Honda Atlas Car जैसी कंपनियों को बड़ा झटका लगा है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  2. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  3. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  4. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  5. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  6. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  8. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
  9. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  10. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »