Maruti Suzuki की Fronx ने पार की 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री

कंपनी ने Fronx को पिछले वर्ष के ऑटो एक्स्पो में पेश किया था। इसने लॉन्च के लगभग 10 महीनों में एक लाख यूनिट्स की बिक्री हासिल की है

Maruti Suzuki की Fronx ने पार की 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री

कंपनी इसे मिडल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और साउथ-ईस्ट एशिया में एक्सपोर्ट भी कर रही है

ख़ास बातें
  • इसमें Fronx के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत की है
  • यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल बूस्टरजेट इंजन में है
  • Fronx मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा 5-स्पीड AMT में भी है
विज्ञापन
Maruti Suzuki की Fronx ने पार की 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की Fronx एक लाख यूनिट्स पर पहुंच गई है। कंपनी ने Fronx को पिछले वर्ष के ऑटो एक्स्पो में पेश किया था। इसने लॉन्च के लगभग 10 महीनों में एक लाख यूनिट्स की बिक्री हासिल  की है। इसमें Fronx के ऑटोमैटिक वेरिएंट्स की हिस्सेदारी 24 प्रतिशत की है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मारूति सुजुकी इसे मिडल ईस्ट, लैटिन अमेरिका और साउथ-ईस्ट एशिया के मार्केट्स में एक्सपोर्ट भी कर रही है। यह 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल बूस्टरजेट इंजन में उपलब्ध है। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 88 bhp की अधिकतम पावर और 4,400 rpm पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Fronx मैनुअल गियरबॉक्स के अलावा 5-स्पीड AMT में भी है। कंपनी का दावा है कि यह मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 21.8 kmpl और AMT के वेरिएंट में 22.89 kmpl की माइलेज देती है। 

अगर कस्टमर चाहे तो वह Fronx के 1.2 लीटर इंजन को CNG के साथ भी खरीद सकता है। हालांकि, यह केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ही मिलेगा। मारूति सुजुकी का दावा है कि CNG वाले वेरिएंट की माइलेज 28.51 km/kg की है। हाल ही में कंपनी की की SUV Brezza ने 10 लाख यूनिट्स से अधिक की बिक्री हासिल की थी। इस सब-कॉम्पैक्ट SUV ने कुछ महीने पहले नौ लाख यूनिट्स की सेल्स को पार किया था। यह देश में सबसे अधिक बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट SUV भी है। इसका मुकाबला Hyundai की Venue, Kia की Sonet और Mahindra & Mahindra की XUV300 से होता है। 

बड़ी संख्या में बिकने वाली Brezza में K15C स्मार्ट हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसकी क्षमता 1462 सीसी की है। यह इंजन 6000 Rpm पर 75.8 kW की पावर और 4400 Rpm पर 136.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 48 लीटर की है। यह 5 मैनुअल ट्रांसमिशन और 6 ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्पों में उपलब्ध है। इसके फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। पिछले वर्ष के अंत में कंपनी के गुजरात में मौजूद प्लांट ने 30 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग पूरी की थी। मारूति सुजुकी की पूर्ण हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड ने छह वर्ष पहले इस प्लांट को शुरू किया था। इसमें Swift, Baleno, Dzire और Fronx जैसे मॉडल्स बनाए जाते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »