Ottobike ने दिखाई कॉन्‍सेप्‍ट e-bike CR-21, 230km रेंज और 130km/h की स्‍पीड का दावा

Ottobike CR-21 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 9.6kWh की बैटरी दी गई है। यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत स्‍पीड से 230km रेंज की गारंटी दे सकती है।

Ottobike ने दिखाई कॉन्‍सेप्‍ट e-bike CR-21, 230km रेंज और 130km/h की स्‍पीड का दावा

यूरोप में नई Ottobike की कीमत €9,390 ( लगभग 7 लाख 92 हजार 325) रुपये से शुरू हो सकती है

ख़ास बातें
  • ताइवान के इलेक्ट्रिक मोटरबाइक ब्रैंड Ottobike ने यूरोप में दिखाई बाइक
  • Ottobike CR-21 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 9.6kWh की बैटरी दी गई है
  • 2022 की पहली तिमाही में यह यूरोप में दस्‍तक दे सकती है
विज्ञापन
ताइवान बेस्‍ड इलेक्ट्रिक मोटरबाइक ब्रैंड Ottobike ने यूरोप में अपनी CR-21 कैफे रेसर कॉन्‍सेप्‍ट ई-मोटरसाइकिल को दिखाया है। CR-21 एक बार चार्ज करने पर 230 किलोमीटर तक की रेंज देती है और 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती है। इटली के मिलान में EICMA 2021 के दौरान Ottobike ने  CR-21 कैफे रेसर इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को पेश किया। कंपनी का कहना है कि इस ई-बाइक को 11kW इलेक्ट्रिक मोटर से पावर मिलती है, जो 300cc बाइक के बराबर स्‍पीड देने में सक्षम होगी।

Ottobike CR-21 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल में 9.6kWh की बैटरी है। यह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की एवरेज स्‍पीड से 230km रेंज दे सकती है। ई-बाइक के फ्रंट में 41mm अपसाइड-डाउन फोर्क सस्पेंशन के साथ पिछले हिस्से में 230mm के एडजस्टेबल मोनो-शॉक हैं। Ottobike CR-21 को Brembo डिस्क ब्रेक से ब्रेकिंग पावर मिलती है। इसके 17-इंच के पहियों में Maxxis टायरों के साथ ABS लगा है। इस बाइक में TFT डैश और साइड स्टैंड सेफ्टी सेंसर भी है। Ottobike CR-21 में keyless स्‍टार्ट भी दिया गया है।  

अपने आकर्षक डिजाइन के साथ Ottobike CR-21 साल 2022 की पहली तिमाही में यूरोप में दस्‍तक दे सकती है। हालांकि इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं है कि यह बाइक तब भी रोल आउट होगी या नहींं। प्राइसिंग डिटेल से संकेत मिलते हैं कि यूरोप में नई Ottobike की कीमत €9,390 ( लगभग 7 लाख 92 हजार 325) रुपये से शुरू होगी।

EICMA में पेश किए गए कुछ और ताकतवर मॉडल्‍स की बात करें, तो इनमें TY-M नाम की इलेक्ट्रिक माउंटेन बाइक भी है। इसमें दो वेरिएंट रोल आउट होने की बात कही जा रही है।TY-M की कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 

इलेक्ट्रिक बाइक्‍स का सेगमेंट बहुत तेजी से रफ्तार पकड़ गया है। कई स्‍टार्टअप्‍स भी इसमें दांव लगा रहे हैं और लोगों के सामने बेहतरीन ऑप्‍शन पेश कर रहे हैं। क्‍या ताइवानी ब्रैंड Ottobike अपने मॉडल्‍स को दूसरे मार्केट में भी पेश करेगी, यह आने वाले वक्‍त में क्लियर हो सकेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: ottobike, ottobike EICMA 2021, Electric bike, EICMA 2021
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. PlayStation 5 की कुल सेल्स हुई 10 करोड़ यूनिट्स से ज्यादा, GTA 6 के लॉन्च से पहले बढ़ी डिमांड 
  2. Samsung का टैबलेट खरीदना हुआ महंगा, Galaxy Tab A11+ के सभी वेरिएंट्स की बढ़ी कीमत!
  3. BGMI 4.7 Update: रिलीज डेट हुई कंफर्म, गेम में आएंगे नए इवेंट और मिलेंगे एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड
  4. Redmi K100 Ultra में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo X500s में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल पेरिस्कोप कैमरा, 6.85 इंच डिस्प्ले
  6. सर्दियों में ठंड से बचाएंगे ये 5 रूम हीटर, कीमत ₹1,500 से भी कम!
  7. iQOO 16R के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  8. सर्दी में चला रहे हैं रूम हीटर तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां
  9. Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: कौन सा 3 महीने वाला प्लान है ज्यादा सस्ता
  10. जेब में आ जाएगा ये मिनी PC! 16GB RAM, Intel Core Ultra 7 प्रोसेसर के साथ AI पावर भी, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »