• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Ola S1 का धमाल! 1 दिन में बिके 141 km रेंज वाले 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर, ऑनलाइन बुकिंग चालू

Ola S1 का धमाल! 1 दिन में बिके 141 km रेंज वाले 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर, ऑनलाइन बुकिंग चालू

Ola ने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग को एक बार फिर 2 सितंबर को खोला था और बुकिंग स्टॉक के खत्म होने तक चलेगी।

Ola S1 का धमाल! 1 दिन में बिके 141 km रेंज वाले 10 हजार इलेक्ट्रिक स्कूटर, ऑनलाइन बुकिंग चालू

यह स्कूटर 95 kmph की टॉप स्पीड पर पहुंच सकता है

ख़ास बातें
  • Ola S1 की भारत में कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है
  • यह स्कूटर ARAI सर्टिफाइड 141 किमी की रेंज दे सकता है
  • इसकी रियल वर्ल्ड रेंज 128 Km है
विज्ञापन
Ola Electric ने 15 अगस्त को पिछले साल घोषित Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। लॉन्च के समय से ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की ऑनलाइन बुकिंग को शुरू कर दिया गया था। आखिरकार, 1 सितंबर को, कंपनी ने दावा किया कि मात्र 1 दिन में Ola ने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर के 10,000 से ज्यादा यूनिट्स बेचें। Ola S1 की बैटरी कैपेसिटी 3KWh है और इसकी ARAI रेंज 141km किमी और रियल वर्ल्ड रेंज 101 km है। इसकी टॉप स्पीड 95 kmph है। इस स्कूटर में म्यूजिक, नेविगेशन, रिवर्स मोड जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलते हैं और यह MoveOS 3 अपडेट को भी सपोर्ट करेगा।

Ola Electric का कहना है कि कंपनी ने मात्र एक दिन में 10,000 से ज्यादा Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं, जिन्हें इस साल 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय से ही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग ली जा रही थी और 15 अगस्त से 31 अगस्त के बीच इस ई-स्कूटर को बुक करने वाले ग्राहकों को अंतिम पेमेंट 1 सितंबर को करनी थी।
 

इसके बाद, Ola ने S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग को एक बार फिर 2 सितंबर को खोला था और बुकिंग स्टॉक के खत्म होने तक चलेगी। खबर लिखते समय तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर S1 की बुकिंग चालू दिखाई दे रही थी। बता दें, Ola S1 की डिलीवरी बुधवार, 7 सितंबर से शुरू होगी।

Ola S1 की भारत में कीमत 99,999 रुपये तय की गई है, जो कि FAME II सब्सिडी समेत शुरुआती कीमत है, जिसमें राज्य सरकार की सब्सिडी को बाहर रखा गया है। यह Coral Glam, Jet Black, Liquid Silver, Neo Mint और Porcelain White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Ola S1 स्कूटर में 3KWh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है। स्पीड की बात करें तो यह स्कूटर 95 kmph की टॉप स्पीड प्रदान कर सकता है। इस स्कूटर में क्रूज मोड और रिवर्स मोड मिलते हैं। रेंज की बात करें, तो यह स्कूटर ARAI सर्टिफाइड 141 किमी की रेंज प्रदान कर सकता है, वहीं नॉर्मल मोड पर ट्रू रेंज 101km, इको मोड पर 128km और स्पोर्ट्स मोड पर 90km है।

नए Ola S1 एंटी थेफ्ट अलर्ट सिस्टम और जियो फेंसिंग के साथ सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर एक ऐसे बैटरी पैक से लैस होगा जो कि फ्लेम रिटार्डेंट होने के साथ पानी और धूल प्रतिरोधी है। ओला एस1 में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक हैं। इसके अलावा 'हिल होल्ड' फीचर है जो कि ट्रैफिक में राइडिंग और नेविगेट करने में आसान रहता है। सस्पेंशन की बात करें तो यह रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन और फ्रंट सिंगल फोर्क सस्पेंशन से लैस है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो ओला एस1 MoveOS 2 पर काम करता है जो कि नेविगेशन, म्यूजिक प्लेबैक, कंपेनियन ऐप और रिवर्स मोड की सुविधा प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »