Ola ने बंद किया S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन, ग्राहक कर सकते हैं S1 Pro में अपग्रेड

Ola Electric ने शनिवार, 15 जनवरी को खरीदारों को ईमेल भेजकर कहा है कि कंपनी स्टैंडर्ड Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन रोक रही है और इसे इस साल के अंत तक उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 17 जनवरी 2022 21:31 IST
ख़ास बातें
  • Ola S1 के बजाय कंपनी करेगी S1 Pro के प्रोडक्शन पर फोकस
  • S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर में अपग्रेड करने के लिए देने होंगे 30,000 रुपये
  • 21 जनवरी को शाम 6 बजे खुलेगी अपग्रेड करने की विंडो

Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में कीमत 1.30 लाख रुपये है

Ola Electric ने घोषणा की है कि उसने अपने Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric car) का प्रोडक्शन रोक दिया है। इसके बजाय, कंपनी Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के प्रोडक्शन के लिए संसाधनों पर फोकस करेगी। कंपनी के मुताबिक, ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा है। हाल के दिनों में कुछ Ola S1 खरीदारों ने स्कूटर की क्वालिटी को लेकर शिकायतें की थी, जिसके बाद कंपनी उन ग्राहक को ओला एस 1 प्रो मॉडल में अपग्रेड करने का मौका दे रही है।

RushLane द्वारा शेयर किए गए स्क्रीनशॉट के अनुसार, Ola Electric ने शनिवार, 15 जनवरी को खरीदारों को ईमेल भेजकर कहा है कि कंपनी स्टैंडर्ड Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन रोक रही है और इसे इस साल के अंत तक उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, ईमेल में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि Ola S1 खरीदार चाहते हैं, तो वे अगली पेमेंट विंडो में प्रीमियम का पेमेंट करके Ola S1 Pro में अपग्रेड कर सकते हैं। यह विंडो शुक्रवार, 21 जनवरी को शाम 6 बजे खुलेगी।
Advertisement

ईमेल में आगे बताया गया है कि ओला इलेक्ट्रिक जनवरी और फरवरी में ओला एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की शिपमेंट करेगी। यह भी बताया गया है कि खरीदार के स्थान और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) के प्रोसेस के आधार पर शिपमेंट के बाद डिलीवरी में 10 से 20 दिन लग सकते हैं।

Ola के सीईओ भाविश अग्रवाल ने ट्वीट किया है कि कंपनी Ola S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स स्टैंडर्ड Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिकों को परफॉर्मेंस अपग्रेड के जरिए पेश करेगी। ओला एस1 के मालिकों को ओला एस1 प्रो की रेंज, हाइपर मोड और अन्य फीचर्स के साथ इसके सभी मूल फीचर्स परफॉर्मेंस अपग्रेड के लिए 30,000 रुपये देने होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  11. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.