आ रही है Ola Electric Car, Tata Nexon EV को मिलेगी टक्कर!

Ola के CEO पहले भी इलेक्ट्रिक कार पर कंपनी की प्लानिंग को लेकर इशारे दे चुके हैं। उन्होंने हाल ही में संकेत दिया था कि ओला 2023 तक अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने पर काम कर रही है

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जनवरी 2022 20:35 IST
ख़ास बातें
  • Ola Electric Car की घोषणा करते हुए CEO Bhavish Aggarwal ने शेयर की तस्वीर
  • कंपनी 2023 तक लॉन्च कर सकती है अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार
  • भारत में Tata Nexon EV, Tigor EV और MG ZS EV से लेगी टक्कर

Ola Electric Car को 2023 तक लॉन्च किया जा सकता है

Ola Electric Car को लेकर कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने एक लेटेस्ट ट्वीट किया है, जो यह पुष्टि करता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric scooter) को लॉन्च करने के बाद, अब कंपनी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कदम रखने का मन बना चुकी है। यूं तो ओला इलेक्ट्रिक कार के लॉन्च की सटीक तारीख या इसमें मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स को लेकर फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है, लेकिन कॉन्सेप्ट डिज़ाइन को ट्विट के जरिए शेयर कर दिया गया है।

Ola CEO अग्रवाल ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक आधुनिक कार दिखाई दे रही है, जो फिलहाल एक कॉन्सेप्ट प्रतीत होता है। हालांकि, इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि Ola अब इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर चुकी है। ट्वीट में कार को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है। अग्रवाल ने इस ट्वीट में लिखा है (अनुवादित) "क्या आप एक राज़ रख सकते हैं?"
Advertisement
 

अग्रवाल इससे पहले भी इलेक्ट्रिक कार पर कंपनी की प्लानिंग को लेकर इशारे दे चुके हैं। उन्होंने हाल ही में संकेत दिया था कि ओला 2023 तक अपनी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने पर काम कर रही है और इस प्रोजेक्ट को जापान का Softbank ग्रुप सपोर्ट करेगा।

HT Auto से बात करते हुए Ola Electric के एक अधिकारी ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक कार पर गंभीरता से काम कर रही है और भाविश अग्रवाल द्वारा शेयर की गई लेटेस्ट तस्वीर कॉन्सेप्ट डिज़ाइन है। उन्होंने कहा “मौजूदा फ्यूचरफैक्ट्री टू-व्हीलर वाहनों के लिए है। हमारे चार पहिया वाहनों को एक अलग फ्यूचरफैक्ट्री की जरूरत होगी। आज का ट्वीट वर्तमान में तैयार किए जा रहे कुछ डिज़ाइन की तर्ज पर एक टीज़र है।"
Advertisement

इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Ola अपनी इलेक्ट्रिक कार को तमिलनाडु स्थित फैक्ट्री में बना सकती है। इस फैक्ट्री को वर्तमान में इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए दुनिया का सबसे बड़ा प्लांट होने का दावा किया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.