Ola Cabs अपने राइडर को देगी Rs. 95,000, जानें क्यों लगा भारी जुर्माना?

अनुपालन का समय 45 दिन है और यदि फर्म अदालत के आदेशों का पालन करने में विफल रहती है तो उसे ब्याज का भुगतान भी करना होगा।

Ola Cabs अपने राइडर को देगी Rs. 95,000, जानें क्यों लगा भारी जुर्माना?

शिकायतकर्ता का कहना है कि ड्राइवर ने उन्हें बीच रास्ते पर उतार दिया

ख़ास बातें
  • अदालत ने Ola को 88,000 रुपये मुआवजे का भुगतान करने के लिए कहा
  • याचिकाकर्ता को सुनवाई की लागत के रूप में 7,000 रुपये देने का भी आदेश है
  • कैब ड्राइवर ने शिकायतकर्ता दंपति को कैब से बीच रास्ते में उतरने को कहा
विज्ञापन
कैब एग्रीगेटर से अकसर या तो उनके कैब ड्राइवर या उनके ग्राहक नाराज दिखाई देते हैं। इसका कारण एग्रीगेटर द्वारा दी जाने वाली खराब सर्विस या ज्यादा चार्ज लेने की शिकायत रहते हैं। इसे लेकर कोर्ट का दरवाजा तक खटखटाया जाता है। लेटेस्ट खबर भी इसी से संबंधित है, जहां एक कंज्यूमर कोर्ट (उपभोक्ता अदालत) ने भारतीय कैब एग्रीगेटर Ola Cabs पर ग्राहक से ज्यादा पैसे वसूलने और एयर कंडिशनिंग नहीं देने पर भारी जुर्माना लगाया है।

Telangana Today के अनुसार, जाबेज सैमुअल नाम के एक व्यक्ति ने कंज्यूमर कोर्ट में एक याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि कैब ड्राइवर ने पिछले साल अक्टूबर में 5 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद उन्हें और उनकी पत्नी को आधे रास्ते में उतार दिया, जिसकी वजह से वे वहां चार घंटे तक फंसे रहे। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने राइडशेयरिंग कंपनी को 88,000 रुपये मुआवजे का भुगतान करने के लिए कहा। इसके अलावा, याचिकाकर्ता को सुनवाई की लागत के रूप में 7,000 रुपये देने के लिए भी कहा।

अनुपालन का समय 45 दिन है और यदि फर्म अदालत के आदेशों का पालन करने में विफल रहती है तो उसे ब्याज का भुगतान भी करना होगा।

पब्लिकेशन के अनुसार, सैमुअल और उनकी पत्नी Ola Cab में सवार हुए, जो क्लीन नहीं थी। AC (एयर कंडीशनर) चालू करने का अनुरोध करने पर ड्राइवर ने उन्हें मना कर दिया। सैमुअल ने अपनी शिकायत में कहा कि 5 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद, ड्राइवर ने दंपति को कैब से नीचे उतरने को कहा।

इस राइड के लिए दंपति को 861 रुपये का बिल दिया गया था। हालांकि, शिकायतकर्ता को ड्राइवर को भुगतान नहीं करना पड़ा, क्योंकि उसने ओला मनी कैश क्रेडिट सर्विस को चुना हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार, कैब ड्राइवर ने यह कहते हुए अधिक पैसे वसूले कि आमतौर पर 5 किलोमीटर की दूरी के लिए 150-200 रुपये खर्च होते हैं।

सैमुअल ने इसकी शिकायत ओला अधिकारियों से की, लेकिन कथित तौर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई और शिकायतकर्ता को कई फोन आने लगे कि वह बिल का भुगतान करे।

इतना ही नहीं, रिपोर्ट में बताया गया है कि Ola Cabs नोटिस दिए जाने के बाद भी केस लड़ने के लिए आयोग के सामने पेश नहीं हुई। आयोग ने कंपनी को 861 रुपये वापस करने का निर्देश भी दिया है। इसके अलावा, इस पैसे पर यात्रा की तारीख से वसूली तक 12 प्रतिशत प्रतिवर्ष की दर से ब्याज भी देने के लिए कहा गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ola Cabs
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »