Ola ने लॉन्च किया नया प्रोडक्ट, EV नहीं! घर में यूज होता है, Rs 999 में बुकिंग शुरू

Ola Electric ने Ola शक्ति नाम से अपना पहला रेजिडेंशियल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम लॉन्च किया है, जो भारत में ही डिजाइन और मैन्युफैक्चर किया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 जनवरी 2026 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Ola शक्ति भारत में बना रेजिडेंशियल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम
  • Ola के मुताबिक, जीरो मिलीसेकंड चेंजओवर और IP67 सेफ्टी सपोर्ट
  • Ola शक्ति की बुकिंग 999 रुपये में शुरू, चार कॉन्फिगरेशन उपलब्ध

Photo Credit: Ola Electric

Ola Electric ने सोमवार को अपने पहले रेजिडेंशियल बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम BESS को लॉन्च करने का ऐलान किया। यह नया सिस्टम Ola शक्ति ब्रांड के तहत तमिलनाडु के कृष्णागिरी स्थित कंपनी की गीगाफैक्ट्री से रोलआउट किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह लॉन्च उसके स्वदेशी 4680 भारत सेल प्लेटफॉर्म को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम है और इसके साथ Ola Electric ने ऑटोमोटिव सेक्टर से आगे एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट में भी एंट्री कर ली है। Ola शक्ति को घरों, खेतों और छोटे बिजनेस यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है, जहां इसे पोर्टेबल और ऑन-डिमांड एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

कंपनी के अनुसार, Ola शक्ति पूरी तरह से भारत में डिजाइन, इंजीनियर और मैन्युफैक्चर किया गया रेजिडेंशियल BESS है, जो Ola के घरेलू रूप से विकसित 4680 भारत सेल्स पर आधारित है। Ola Electric का कहना है कि यह कदम एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट में इनोवेशन और टेक्नोलॉजिकल आत्मनिर्भरता पर उसके फोकस को दिखाता है। Ola शक्ति को खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए पेश किया गया है, जो पारंपरिक लीड-एसिड इन्वर्टर या डीजल जेनरेटर के ऑप्शन की तलाश में हैं।

Advertisement

Ola शक्ति में ऑटोमोटिव-ग्रेड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें जीरो मिलीसेकंड का इंस्टेंट चेंजओवर सपोर्ट मिलता है, जिससे पावर कट के दौरान बिना किसी रुकावट के बैकअप मिल सके। यह सिस्टम 200V से 240V के इनपुट वोल्टेज रेंज में ऑपरेट करता है। इसके साथ IP67 रेटेड, स्पिल-प्रूफ बैटरियां दी गई हैं, जिन्हें धूल, पानी और मॉनसून जैसी कंडीशंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी का दावा है कि इस सिस्टम में रनिंग और मेंटेनेंस कॉस्ट लगभग शून्य है।

डिजिटल फीचर्स की बात करें तो Ola शक्ति में रियल-टाइम बैटरी स्टेटस और एनर्जी फ्लो मॉनिटरिंग का सपोर्ट दिया गया है। सिस्टम यूजर के एनर्जी यूज पैटर्न का एनालिसिस कर सकता है और एनर्जी एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए इनसाइट्स भी देता है, जिससे बिजली खर्च कम करने में मदद मिल सकती है।

Ola शक्ति चार कॉन्फिगरेशन में आएगा, जिनमें 1kW/1.5kWh, 1kW/3kWh, 3kW/5.2kWh और 6kW/9.1kWh शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, ये सिस्टम AC, फ्रिज, इंडक्शन कुकर, फार्म पंप और कम्युनिकेशन इक्विपमेंट जैसे उपकरणों को पावर दे सकता है। चार्जिंग टाइम दो घंटे तक का बताया गया है और फुल लोड पर बैकअप करीब 1.5 घंटे तक मिल सकता है। Ola शक्ति के लिए रिजर्वेशन कंपनी की वेबसाइट पर 999 रुपये की बुकिंग अमाउंट के साथ शुरू कर दिए गए हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.