• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 'Chat With RTX': बिना इंटरनेट के PC पर चलता है Nvidia का नया पर्सनल AI चैटबॉट, ऐसे करता है काम

'Chat With RTX': बिना इंटरनेट के PC पर चलता है Nvidia का नया पर्सनल AI चैटबॉट, ऐसे करता है काम

Nvidia ने मंगलवार, 13 फरवरी को Chat With RTX टूल को जारी किया। कंपनी का कहना है कि यह एक पर्सनल AI चैटबॉट है।

'Chat With RTX': बिना इंटरनेट के PC पर चलता है Nvidia का नया पर्सनल AI चैटबॉट, ऐसे करता है काम

Photo Credit: Nvidia

ख़ास बातें
  • Nvidia ने लॉन्च किया Chat With RTX AI-चैटबॉट
  • Windows PC पर बिना इंटरनेट के काम करता है यह टूल
  • इसे चलाने के लिए कम से कम 8GB VRAM और RTX 30 या 40 सीरीज GPU चाहिए
विज्ञापन
Nvidia ने 'Chat With RTX' नाम का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)-पावर्ड चैटबॉट रिलीज किया है, जो PC पर बिना इंटरनेट से कनेक्ट करे चलता है। जेनेरिक एआई बूम के बाद से GPU निर्माता AI इंडस्ट्री में सबसे आगे रहा है, इसके एडवांस AI चिप्स AI प्रोडक्ट और सर्विस को पावर देते हैं। Nvidia के पास एक AI प्लेटफॉर्म भी है जो बिजनेस के लिए एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करता है। कंपनी अब अपने खुद के चैटबॉट बना रही है और Chat With RTX इसका पहला चैटबॉट है। एनवीडिया चैटबॉट वर्तमान में एक डेमो ऐप के रूप मुफ्त में उपलब्ध है।

Nvidia ने मंगलवार, 13 फरवरी को इस टूल को जारी किया। कंपनी का कहना है कि यह एक पर्सनल AI चैटबॉट है। सॉफ्टवेयर डाउनलोड करने के इच्छुक यूजर्स को एक Windows PC या वर्कस्टेशन की आवश्यकता होगी जो मिनिमम 8GB VRAM के साथ RTX 30 या 40-सीरीज GPU से लैस हो। एक बार डाउनलोड होने के बाद, ऐप को कुछ क्लिक के साथ इंस्टॉल किया जा सकता है और तुरंत उपयोग किया जा सकता है।

क्योंकि यह एक लोकल चैटबॉट है, Chat With RTX को बाहरी दुनिया का कोई ज्ञान नहीं है। हालांकि, यूजर्स इसे अपने व्यक्तिगत डेटा, जैसे डॉक्युमेंट, फाइल्स इत्यादि के साथ फीड कर सकते हैं और उन पर क्वेरी चलाने के लिए इसे ऑप्टिमाइज कर सकते हैं। ऐसा एक यूज केस यह हो सकता है कि उसे टास्क-संबंधित डॉक्युमेंट की बड़ी फीड की जाए और फिर उसे किसी खास प्रश्न का सारांश, विश्लेषण या उत्तर देने के लिए कहा जाए, जिसे मैन्युअल रूप से ढूंढने में घंटों लग सकते हैं। 

यह text, pdf, doc/docx, and xml फाइल फॉर्मेट को सपोर्ट करता है। इसके अलावा, एआई बॉट यूट्यूब वीडियो और प्लेलिस्ट यूआरएल भी स्वीकार करता है और वीडियो के ट्रांसक्रिप्शन का उपयोग करके यह प्रश्नों का उत्तर दे सकता है या वीडियो को सारांशित कर सकता है। इस कार्यक्षमता के लिए, इसे इंटरनेट एक्सेस की आवश्यकता होगी।

डेमो वीडियो के अनुसार, चैट विद आरटीएक्स एक पायथन (Python) इंस्टेंस के साथ एक वेब सर्वर है जिसमें ताजा डाउनलोड होने पर बड़े भाषा मॉडल (एलएलएम) की जानकारी शामिल नहीं होती है। यूजर्स इसे ट्रेन करने के लिए मिस्ट्रल या लामा 2 मॉडल के बीच चयन कर सकते हैं और फिर क्वेरी चलाने के लिए अपने खुद के डेटा का उपयोग कर सकते हैं। 

कंपनी का कहना है कि चैटबॉट अपनी कार्यक्षमता के लिए रिट्रीवल-ऑगमेंटेड जेनरेशन (RAG), TensorRT-LLM और RTX एक्सेलेरेशन जैसे ओपन-सोर्स प्रोजेक्ट्स का लाभ उठाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खब
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  11. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »