• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अब पुरानी कार के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं Bharat (BH) सीरीज नंबर प्लेट, आसान होगा प्रोसेस

अब पुरानी कार के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं Bharat (BH) सीरीज नंबर प्लेट, आसान होगा प्रोसेस

बीते शुक्रवार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नियमित वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर को BH सीरीज के नंबरों में बदलने की अनुमति दी।

अब पुरानी कार के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं Bharat (BH) सीरीज नंबर प्लेट, आसान होगा प्रोसेस

BH नंबर प्लेट अलग-अलग राज्यों में ट्रांस्फर होने वाले लोगों के लिए काम आती है

ख़ास बातें
  • नियमित वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर को BH सीरीज के नंबरों में बदलने का फैसला
  • प्रोसेस आसान करने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट 1988 में संशोधन होगा
  • नई के साथ-साथ पुराने वाहन मालिक भी अपने वाहनों के लिए कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन
एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांस्फर होने वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है, क्योंकि अब उनके लिए भारत (BH) सीरीज की नंबर प्लेट के लिए रजिस्टर करना और आसान हो गया है। पहले BH नंबर प्लेट के लिए केवल नए वाहन अप्लाई कर सकते थे, लेकिन अब, इसके लिए पुराने वाहन मालिक भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा, सरकार ने तय किया है कि मोटर व्हीकल एक्ट में कुछ बदलाव करके BH नंबर प्लेट के लिए रजिस्टर करने की प्रक्रिया को और आसान बनाया जाएगा।

बीते शुक्रवार, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने नियमित वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर को BH सीरीज के नंबरों में बदलने की अनुमति दी। यह कदम BH सीरीज के दायरे को बड़े पैमाने पर बढ़ाने का काम करेगा, क्योंकि अभी तक केवल नए वाहन ही बीएच सीरीज के लिए आवेदन दे सकते थे। मंत्रालय ने अपनी घोषणा में पुष्टि की है कि अब BH Series रजिस्ट्रेशन के लिए पुरानी गाड़ी के मालिक भी आवेदन कर सकते हैं। 

बता दें कि BH नंबर प्लेट पूरे देश के लिए जारी होती है और खास तौर पर उन लोगों को लिए यह काम की होती है, जिन्हें नौकरी या काम के चलते अलग-अलग राज्यों में रहना पड़ता है। किसी भी राज्य में रजिस्टर वाहन को दूसरे राज्य में लंबे समय तक चलाने के लिए उस राज्य में दोबारा रजिस्टर कराना होता है और रोड टैक्स देना पड़ता है। हालांकि, BH सीरीज नंबर प्लेट इससे निजाद दिलाता है। 

मंत्रालय ने बीएच सीरीज के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मोटर व्हीकल एक्ट 1988 के नियम 48 में संशोधन का भी प्रस्ताव दिया है। MoRTH के बयान के अनुसार, सरकारी कर्मचारी अब अपने सेवा प्रमाणपत्र के आधार पर BH सीरीज रजिस्ट्रेशन मार्क प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले वर्किंग सर्टिफिकेट का दुरूपयोग रोकने के लिए नियमों को और मजबूत किया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BH, BH Number, bh number plate
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »