Online Fraud: SIM कार्ड हैक कर महिला के अकाउंट से Rs 27 लाख उड़ाए! ऐसे फ्रॉड से कैसे बचें, जानें यहां

महिला ने कॉल पर एक वेरिफिकेशन कोड शेयर किया जो उसे फोन पर प्राप्त हुआ था। इसके बाद महिला का फोन नम्बर डीएक्टिवेट कर दिया गया।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 सितंबर 2024 20:16 IST
ख़ास बातें
  • महिला को वॉट्सऐप पर ऑनलाइन ठगों की ओर से गया कॉल
  • ई-सिम कार्ड देने के बदले में उसका मोबाइल सिम डिएक्टिवेट किया
  • महिला ने एक वेरिफिकेशन कोड शेयर किया था जो उसे फोन पर प्राप्त हुआ था

साइबर ठगों ने महिला के बैंक अकाउंट से 27 लाख रुपये चोरी कर लिए।

ई-सिम (eSIM) कार्ड लेना नोएडा (UP) की एक महिला को बहुत महंगा पड़ गया। महिला के साथ साइबर ठगों ने 27 लाख रुपये की ठगी कर डाली। महिला एक प्राइवेट कंपनी की कर्मचारी है। पुलिस में दर्ज कंप्लेंट के मुताबिक महिला को वॉट्सऐप पर ऑनलाइन ठगों की ओर से एक कॉल आया जो बिल्कुल कस्टमर केयर प्रतिनिधि की तरह बात कर रहे थे। महिला उनके झांसे में आ गई और उसके बैंक अकाउंट से 27 लाख रुपये खाली कर दिए गए। जानें पूरा मामला। 

ऑनलाइन ई सिम (eSIM) एक्टिवेशन के चक्कर में नोएडा की एक 44 वर्षीय महिला को 27 लाख रुपये का चूना लग गया। महिला नोएडा के सेक्टर 82 में रहती है जिसने पुलिस में 27 लाख रुपये बैंक अकाउंट से चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई। Noida Sector 36 के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के मुताबिक (via) मामले में IT Act के सेक्शन 318 (4), 319 (2) के तहत केस दर्ज किया गया है। 
Advertisement

महिला के बयान के मुताबिक, उसने 31 अगस्त 2024 को यह शिकायत दर्ज करवाई कि उसे WhatsApp पर एक कॉल आया जिसमें सामने वाला शख्स खुद को एक टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बता रहा था। शख्स ने महिला को eSIM एक्टिवेट करवाने के फायदे बताने शुरू किए। महिला उसके झांसे में आ गई और सारे स्टेप्स फॉलो करने लगी। 

महिला ने उसे एक वेरिफिकेशन कोड शेयर किया जो उसे फोन पर प्राप्त हुआ था। इसके बाद महिला का फोन नम्बर डीएक्टिवेट कर दिया गया। अगले दिन महिला को कोई भी eSIM प्राप्त नहीं हुआ। उसने फिर टेलीकॉम कंपनी के कस्टमर सर्विस विभाग में कॉल किया। महिला को नजदीकी स्टोर विजिट करने की सलाह दी गई। वहां से महिला को नया सिम कार्ड दिया गया। उसे एक्टिवेट करते ही महिला के पास कई सारे मैसेज रिसीव हुए जो उसके अकाउंट से 27 लाख रुपये निकाले जाने के बारे में थे। 
Advertisement

कैसे करें बचाव
आप भी इस तरह के फ्रॉड को लेकर सतर्क रहें। इस तरह के फ्रॉड को सिम स्वैप फ्रॉड (SIM Swap Fraud) कहा जाता है। साइबर ठग आपके मोबाइल नम्बर की डुप्लीकेट सिम हासिल करके आपके बैंक अकाउंट और निजी जानकारी को चुरा सकते हैं। 
  • अगर आपके पास कोई eSIM जैसा कोई संदिग्ध मैसेज आता है तो तुरंत उसे इग्नोर करें। 
  • इस तरह के कॉल या मैसेज में कभी भी कोई OTP या पासवर्ड शेयर न करें। 
  • डिटेल्स लेकर साइबर ठग आपके मौजूदा सिम को डिएक्टिवेट कर देते हैं और नया सिम बना लेते हैं जिसे वे खुद इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • इस तरह के संदिग्ध मैसेज या कॉल की सूचना आप सरकार के Chakshu पोर्टल पर दे सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Online Fraud, SIM swap fraud

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.