NIU ने पेश किया अपना सबसे तेज E-Scooter, सिंगल चार्ज में चलता है 85KM

यह ई-स्‍कूटर छह सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, जो प्रभावित करने वाला फीचर है।

NIU ने पेश किया अपना सबसे तेज E-Scooter, सिंगल चार्ज में चलता है 85KM

MQi GT EVO की यूरोप में कीमत 4,999 पाउंड यानी करीब 4,22,970 रुपये है।

ख़ास बातें
  • 78वें EICMA 2021 मोटरसाइकिल शो में कई बड़े ऐलान देखने को मिले
  • NIU ने भी इस प्‍लैटफॉर्म के जरिए कुछ बड़ी घोषणाएं कीं
  • कंपनी ने नए MQi GT EVO के दाम करीब 4,22,970 रुपये हैं
विज्ञापन
इटली के मिलान में आयोजित 78वें EICMA 2021 मोटरसाइकिल शो में कई बड़े ऐलान देखने को मिले। लीडिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर मैन्‍युफैक्‍चरर NIU ने भी इस प्‍लैटफॉर्म के जरिए कुछ बड़ी घोषणाएं कीं। कंपनी ने अबतक के अपने सबसे तेज ई-स्कूटर (MQi GT EVO) और गैस व इलेक्ट्रिक पावर से चलने वाले (YQi कॉन्सेप्ट स्कूटर) समेत कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को अनवील किया। इनमें मुख्‍यरूप से RQi Sport, NQi GTS और BQi KQi शामिल हैं। सभी गाडि़यां दूसरे ब्रैंड्स को प्राइसिंग में चुनौती देने के साथ-साथ रेंज, एफ‍िशिएन्‍सी और कम्‍फर्ट के मामले में भी ऑप्‍शन देती हैं।  

MQi GT EVO इलेक्ट्रिक स्‍कूटर 5 kW (6.7 hp) की पावर हब मोटर के साथ 100 किमी/घंटा की टॉप स्‍पीड तक पहुंच सकता है। इसमें दो 72V 26Ah बैटरी हैं, जो एक बार चार्ज करने पर इस ई-स्कूटर को 85 किलोमीटर तक ले जा सकती हैं। यह ई-स्‍कूटर छह सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है, जो प्रभावित करने वाला फीचर है। MQi GT EVO में कीलैस स्‍टार्ट, इलेक्ट्रिक एंटी-थेफ्ट स्टीयरिंग कॉलम लॉक और शेयरिंग प्रोफाइल जैसे फीचर हैं। शेयरिंग प्रोफाइल फीचर तक काम आता है, जब किसी और ने स्‍कूटर चलाना हो, तो यह उस शख्‍स की प्रोफाइल से मैच होकर बिना key के स्‍टार्ट हो सकता है। MQi GT EVO की यूरोप में कीमत 4,999 पाउंड यानी करीब 4,22,970 रुपये है। इसमें तीन साल की कनेक्टिविटी और ऐप सपोर्ट सर्विसेज शामिल हैं।
वहीं, NIU YQi कॉन्सेप्ट स्कूटर एक हाइब्रिड मॉडल है, जो इलेक्ट्रिक ड्राइवट्रेन में गैस से चलने वाला इंजन जोड़ता है। NIU को उम्मीद है कि यह स्‍कूटर गैस से चलने वाली बाइक्स को इलेक्ट्रिक पावर में बदलने में मदद करेगा। 100 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्‍पीड के साथ यह गैस मोटर और इलेक्ट्रिक इंजन के बीच कुल 14.5 kW बिजली जनरेट कर सकता है। इसमें 150cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन और 2400W का मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर होगी। इसका मतलब है कि यह कॉन्‍सेप्‍ट ई-स्‍कूटर 250cc+ की बाइक के बराबर टॉप स्‍पीड और एक्‍सीलरेशन टाइम हासिल कर सकता है।

इस इवेंट में कंपनी ने एक और खास गाड़ी को पेश किया। इसका नाम है- RQi स्पोर्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल। यह बाइक 160 किमी/घंटा की टॉप स्‍पीड देती है और एक शहर को दूसरे शहर से जोड़ने वाले हाइवे में चलाने के बेस्‍ट है साथ ही इंटर सिटी मूवमेंट के लिए इसे बेहतरीन बताया गया है। यूरोप में इसकी कीमत 6,999 पाउंड यानी करीब 5,91,866 रुपये है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »