नए FASTag वार्षिक पास की जोरदार डिमांड, 4 दिनों में हुई 5 लाख से ज्यादा पास की बिक्री

इस पास से हाइवेज पर यात्रा करने वालों को टोल पर बचत करने के साथ ही जल्द रिचार्ज कराने की समस्या का भी सामना नहीं करना होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 अगस्त 2025 23:42 IST
ख़ास बातें
  • इस पास से कस्टमर्स को एक वर्ष में 200 टोल को पार करने की अनुमति मिलेगी
  • दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में फास्टैग एनुअल पास की सबसे अधिक बिक्री हुई है
  • फास्टैग एनुअल पास का प्राइस 3,000 रुपये का है

इस पास से कस्टमर्स को एक वर्ष में 200 टोल को पार करने की अनुमति मिलेगी

देश में टोल वसूलने वाले राजमार्गों पर यात्रा को सुगम बनाने के लिए हाल ही में लॉन्च किए गए FASTag के वार्षिक पास को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने बताया है कि फास्टैग एनुअल पास को केवल चार दिनों में पांच लाख से अधिक कस्टमर्स ने खरीदा है। इस पास से हाइवेज पर यात्रा करने वालों को टोल पर बचत करने के साथ ही जल्द रिचार्ज कराने की समस्या का भी सामना नहीं करना होगा। 

एक मीडिया रिपोर्ट में NHAI के हवाले से कहा गया है कि पिछले चार दिनों में तमिलनाडु में फास्टैग एनुअल पास की सबसे अधिक बिक्री हुई है। इसके बाद कर्नाटक और हरियाणा हैं। फास्टैग एनुअल पास के जरिए अधिकतम ट्रांजैक्शंस भी तमिलनाडु में हुई हैं। इन ट्रांजैक्शंस में कर्नाटक का दूसरा स्थान है। फास्टैग एनुअल पास से कस्टमर्स को एक वर्ष में 200 टोल को पार करने की अनुमति मिलेगी। इस पास का प्राइस 3,000 रुपये का है। हालांकि, यह पास 200 टोल को पार करने या एक वर्ष की अवधि, दोनों में से जो भी पहले होगा, उस तक वैध रहेगा। 

मौजूदा फास्टैग सिस्टम के समान, एनुअल पास में भी बिना कॉन्टैक्ट के ट्रांजैक्शन की सुविधा है। इससे यात्रियों को टोल बैरियर पर ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। FASTag के मौजूदा यूजर्स को नया पास खरीदने की जरूरत नहीं है। इसके वार्षिक सब्सक्रिप्शन के लिए वे इसे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए भुगतान क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI के जरिए किया जा सकता है। फास्टैग के वार्षिक पास की वैधता या टोल की लिमिट समाप्त होने पर इसे मौजूदा फास्टैग की तरह रिचार्ज किया जा सकेगा। 

फास्टैग एनुअल पास एक वैकल्पिक सर्विस के तौर पर जारी किया जा रहा है। इसे खरीदने के लिए यूजर्स को Rajmarg Yatra ऐप या NHAI/MoRTH की वेबसाइट पर जाकर अपने व्हीकल के नंबर और फास्टैग ID को दर्ज करना होगा। इसके साथ ही यूजर्स को यह पक्का करना होगा कि उनका फास्टैग एक्टिव है और सही तरीके से अटैच किया गया है। इसका रजिस्टर्ड व्हीकल ID के साथ लिंक्ड होना भी जरूरी है। यूजर्स को निर्देशों का पालन करने और विवरणों को भरने के बाद 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसकी पुष्टि के बाद फास्टैग एनुअल पास का इस्तेमाल किया जा सकेगा। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.