Netflix के प्लान हुए महंगे, इन देशों में यूजर्स को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

कंपनी के पास अब 30 करोड़ से ज्यादा हैं सब्सक्राइबर

Netflix के प्लान हुए महंगे, इन देशों में यूजर्स को चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

Netflix पर कंटेंट देखना अब अमेरिका समेत कई मार्केट्स में महंगा होगा

ख़ास बातें
  • अमेरिका समेत कई मार्केट्स में यूजर्स को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे।
  • स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान हुुए महंगे।
  • कंपनी ने कहा कि वह कंटेंट के लिए नया निवेश कर रही है।
विज्ञापन
Netflix के लिए अमेरिका समेत कई मार्केट्स में यूजर्स को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। Netflix ने सब्सक्रिप्शन की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि इसके स्टैंडर्ड और प्रीमियम प्लान अमेरिका, अर्जेंटिना, कनाडा, और पुर्तगाल में महंगे हो गए हैं। कंपनी ने कहा कि वह कंटेंट के लिए नया निवेश कर रही है जिसके कारण कीमतों को बढ़ाना पड़ रहा है। आइए जानते हैं पहले से कितनी ज्यादा कीमत यहां यूजर्स को चुकानी होगी। 

Netflix पर कंटेंट देखना अब अमेरिका समेत कई मार्केट्स में यूजर्स के लिए और महंगा होने जा रहा है। Netflix ने कुछ चुनिंदा मार्केट्स में अपने सब्सक्रिप्शन प्राइस बढ़ा (via) दिए हैं। इनमें यूनाइटेड स्टेट्स, अर्जेंटिना, कनाडा और पुर्तगाल जैसे मार्केट शामिल किए गए हैं। अमेरिका में कंपनी की प्रीमियम मेंबरशिप अब 25 डॉलर (लगभग 2163 रुपये) में मिलेगी। इसमें 2 डॉलर की बढ़ोत्तरी हो गई है। वहीं, स्टैंडर्ड प्लान 18 डॉलर (लगभग 1557 रुपये) में मिलेगी। 

प्राइस बढ़ाने के पीछे कंपनी ने कंटेंट में निवेश का हवाला दिया है। नेटफ्लिक्स का कहना है कि यह प्रोग्रामिंग क्वालिटी को मेंटेन करने और इसे बढ़ाने पर फोकस कर रही है। कंपनी ने 2024 के फेस्टिवल सीजन के अंत तक 1.9 करोड़ नए सब्सक्राइबर जोड़े। कंपनी के पास अब 30 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर बताए जाते हैं। पिछले साल जोड़े गए कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 4.1 करोड़ रही। 

हालांकि नेटफ्लिक्स के यूजर्स की एक बड़ी संख्या ऐसी भी है जो विज्ञापन के साथ कंटेंट देखती है। कंपनी ने विज्ञापन वाले प्लान्स के लिए प्राइस कम रखा है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Netflix के लगभग 7 करोड़ दर्शक प्रत्येक महीने एडवर्टाइजिंग के साथ शोज देखते हैं। वर्ष 2024 में मई की तुलना में यह संख्या नवंबर तक लगभग दोगुनी हो गई थी। नेटफ्लिक्स के ऐड सपोर्टेड प्लान की जिन देशों में उपलब्धता है, वहां 50 प्रतिशत से अधिक नए सब्सक्राइबर्स इसे चुन रहे हैं। इस तरह के प्लान 12 देशों में उपलब्ध है। कंपनी ने लगभग दो वर्ष पहले कस्टमर्स की संख्या घटने पर एडवर्टाइजिंग को जोड़ा था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »