आ गया Neo ह्यूमनॉइड रोबोट, घर में सफाई से लेकर करेगा रसोई के काम, जानें कितनी है कीमत

रोबोटिक्स स्टार्टअप 1X टेक्नोलॉजीज ने अपने पहले कंज्यूमर फेसिंग ह्यूमनॉइड रोबोट Neo को पेश करते हुए उसके प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2025 13:23 IST
ख़ास बातें
  • Neo में टेंडन ड्रिवन एक्ट्यूएटर्स दिया गया है।
  • Neo रोजाना के घरेलू कार्यों को मैनेज कर सकता है।
  • Neo रोबोट की कीमत 20,000 डॉलर (लगभग 17,71,880 रुपये) है।

Neo में टेंडन ड्रिवन एक्ट्यूएटर्स दिया गया है।

Photo Credit: 1X Technologies

रोबोटिक्स स्टार्टअप 1X टेक्नोलॉजीज ने अपने पहले कंज्यूमर फेसिंग ह्यूमनॉइड रोबोट Neo को पेश करते हुए उसके प्री-ऑर्डर शुरू कर दिए हैं। Neo में टेंडन ड्रिवन एक्ट्यूएटर्स दिया गया है। इस रोबोट को वॉइस कमांड या एक मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। यह सिंगल चार्ज में 4 घंटे तक काम कर सकता है। यह 24.95 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है। यहां हम आपको Neo रोबोट के फीचर्स और कीमत से लेकर अन्य खूबियों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Neo Price

कीमत की बात करें तो Neo रोबोट की कीमत 20,000 डॉलर (लगभग 17,71,880 रुपये) है। इस रोबोट को 1X की ऑफिशियल वेबसाइट पर $200 (लगभग 17,735 रुपये) में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है जो कि पूरी तरह से रिफंडेबल है। वहीं जो ग्राहक एक साथ ज्यादा पैसा नहीं देना चाहते हैं उनके लिए $499 (लगभग 44,250 रुपये) का मंथली सब्सक्रिप्शन प्लान भी है। 

Neo Specifications

Neo में टेंडन ड्रिवन एक्ट्यूएटर्स दिया गया है। इसकी बॉडी 3D लैटिस पॉलीमर है। इसकी लंबाई 1.68 मीटर और इसका वजन करीब 30 किलोग्राम है। इस रोबोट का ऑपरेटिंग नॉयज 22 डेसिबल है। बैटरी बैकअप की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 4 घंटे तक काम कर सकता है। यह 24.95 किलोग्राम तक वजन उठा सकता है और 69.85 किलोग्राम तक के सामान को उठा सकता है। Neo तीन कलर टैन, ग्रे और डार्क ब्राउन आदि में उपलब्ध है।

Neo रोजाना के घरेलू कार्यों को मैनेज कर सकता है, जिसमें कपड़े तह करना, अलमारियों को मैनेज करना और कमरों की सफाई करना आदि शामिल है। इस रोबोट को वॉइस कमांड या एक मोबाइल ऐप के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है जो टास्क शेड्यूलिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग का सपोर्ट करता है। इसमें एक बिल्ट इन लार्ज लैंग्वेज मॉडल भी शामिल है जिसके जरिए आसान बातचीत हो पाती है। यह यूजर्स के सवालो का जवाब देता है और उपयोगी सुझाव भी प्रदान करता है।

Advertisement

Neo अपने व्यवहार को पर्सनलाइज करने के लिए ऑडियो, विजुअल और मेमोरी बेस्ड डाटा को इंटीग्रेट करता है। यह रसोई की सामग्री की पहचान करने और उसके अनुसार रेसिपी का सुझाव देने के लिए विजुअल इंफॉर्मेशन को भी उपयोग कर सकता है। 1X का कहना है कि उसने यूजर्स की प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए कई सिक्योरिटी लेयर लागू की हैं। शुरुआती यूजर्स को Neo के AI ट्रेनिंग का सपोर्ट करने के लिए कुछ हद तक ह्यूमन टेलीऑपरेशन पर जोर देना होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.