डॉजकॉइन (Doge) के इस रहस्यमयी व्हेल अकाउंट में है 12 अरब डॉलर की संपत्ति!

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक डॉजकॉइन व्हेल अकाउंट के पास गिरावट के बावजदू भी इस करेंसी का बिलियन की संख्या में भंडार है।

डॉजकॉइन (Doge) के इस रहस्यमयी व्हेल अकाउंट में है 12 अरब डॉलर की संपत्ति!

पिछले कुछ महीनों से डॉजकॉइन की कीमतें काफी परिवर्तनशील रही हैं

ख़ास बातें
  • डॉजकॉइन व्हेल अकाउंट को लेकर चर्चा जोरों पर
  • व्हेल अकाउंट कर सकते हैं अपने बूते पर मार्केट को प्रभावित
  • कुछ लोग टेस्ला प्रमुख ऐलन मस्क को बता रहे हैं व्हेल अकाउंट होल्डर
विज्ञापन
बीते कुछ दिनों में डॉजकॉइन की कीमत में तेजी से गिरावट देखने को मिली। इसके मुख्य कारणों में से एक रहा चीन द्वारा क्रिप्टोकरेंसी के व्यापार पर प्रतिबंध घोषित करना। हालांकि गिरावट दर्ज करने के बावजूद भी डॉजकॉइन उन कुछ चुनिंदा क्रिप्टोकरेंसी में से एक है जिसने साल की शुरुआत के मुकाबले अपनी कीमतों में जबरदस्त बढोत्तरी की। शिबा इनू डॉग के लोगो वाले इस कॉइन के उदय का श्रेय टेस्ला और स्पेस-एक्स के सीईओ ऐलन मस्क को मुख्य रूप से जाता है। इन्होंने सोशल मीडिया पर इस कॉइन को कई बार सपोर्ट किया है। फरवरी में उन्होंने चेताया कि डॉजकॉइन के लिए सबसे बड़ा खतरा इसका डिजिटल वॉलेट में भरपूर मात्रा में मौजूद होना है।

उनकी यह चेतावनी एक बार फिर से केंद्र में आ गई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एक डॉजकॉइन व्हेल अकाउंट के पास गिरावट के बावजदू भी इस करेंसी का बिलियन की संख्या में भंडार है। डॉजकॉइन एड्रेस DH5yaieqoZN36fDVciNyRueRGvGLR3mr7L इसका लगभग $12 बिलियन (लगभग 8,752 करोड़ रुपये) होल्ड करती है।

Bitinfocharts के डेटा के मुताबिक Dogecoin “whale”  ने सबसे पहले इस क्रिप्टोकरेंसी को 6 फरवरी 2019 में खरीदा था। उस वक्त यह $0.0018 (लगभग 0.13 रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। अब इस होल्डर के पास लगभग 3,671 करोड़ डॉजकॉइन हैं जो कि इस क्रिप्टोकरेंसी की कुल सप्लाई का 28 प्रतिशत है।

दो सप्ताह पहले जब मार्केट क्रैश शुरू हुआ था तो इस संपत्ति की कुल वैल्यू $22 बिलियन (लगभग 16,046 करोड़) रुपये थी। CoinMarketCap के अनुसार खबर लिखने के समय पर डॉजकॉइन $0.34 (लगभग 23 रुपये) पर ट्रेड कर रहा था।
इस साल फरवरी महीने में मस्क ने ट्वीट किया था कि यदि निवेशक डॉजकॉइन की अधिकतर होल्डिंग बेच देंगे तो वह उनको पूरा सपोर्ट करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुद्रा की बहुतायत ही चिंता का मुख्य विषय है।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि निवेशकों के अकाउंट बिल्कुल खाली हो जाते हैं तो मैंने उन्हें इसके लिए डॉलर में भी पेमेंट करने के लिए तैयार हूं।

वित्त के क्षेत्र में "whale" का अभिप्राय उस सत्ता से है जो कि बड़ी संख्या में ट्रान्जेक्शन शुरू करके किसी संपत्ति के बाजार को प्रभावित कर सकती है। व्हेल अकाउंट्स के साथ यही समस्या पैदा हो जाती है कि यदि वे अपनी डॉज संपत्ति को बेचना शुरू कर दें तो बहुत आसानी से मार्केट को प्रभावित कर सकते हैं।
 

इस व्हेल अकाउंट को लेकर कयासों को दौर शुरू हो चुका है। कई लोगों ने यह भी कहा है कि मस्क ही वो व्यक्ति हो सकते हैं जिनका यह अकाउंट हो सकता है।
 

Dogecoin 2013 में लॉन्च किया गया था। इसके लोगो में शिबा इनू कुत्ते की छवि का प्रयोग किया गया है। बिली मार्कस और जैक्सन पार्कर ने मिलकर इसे बनाया था। उस वक्त यह मजाक के रूप में परंपरागत बैंकिंग फीस देने के लिए लॉन्च किया गया था। उस दौर में इसकी कीमत $0.000232 (0.017 रुपये) थी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Dogecoin cryptocurrency
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  2. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  3. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  7. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  9. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  10. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »