• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • मात्र 18.75 रुपये खर्च में 145km चलेगा ये धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर, सर्विस का खर्च आएगा जीरो

मात्र 18.75 रुपये खर्च में 145km चलेगा ये धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर, सर्विस का खर्च आएगा जीरो

TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च कितना आता है। यहां आप यह जान सकते हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च कितने रुपये आता है और आप अपने लिए सही विकल्प का चयन कर पाएंगे।

मात्र 18.75 रुपये खर्च में 145km चलेगा ये धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर, सर्विस का खर्च आएगा जीरो

Photo Credit: TVS

TVS iQube

ख़ास बातें
  • TVS iQube की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 99,130 रुपये है।
  • TVS iQube ST वेरिएंट 145KM की रेंज प्रदान करता है।
  • TVS iQube S वेरिएंट में 100KM की रेंज प्रदान करता है।
विज्ञापन
अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं और यह समझ नहीं पा रहे हैं कि इन्हें चलाने का खर्च कितना आता है तो आज हम आपकी इस दुविधा को दूर करने वाले हैं।  जी हां मार्केट में TVS का अधिक रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर भी आ चुका है। TVS अपने ऑफिशियल पेज पर दावा करता है कि TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च कितना आता है। यहां आप यह जान सकते हैं कि इलेक्ट्रिक स्कूटर को चलाने का खर्च कितने रुपये आता है और आप अपने लिए सही विकल्प का चयन कर पाएंगे। आइए इस स्कूटर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

टीवीएस का दावा है कि रोजाना TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने का खर्च सिर्फ 3 रुपये है। आप महज तीन रुपये में रोजाना 30 किमी तक स्कूटर को चला सकते हैं। टीवीएस के ऑफिशियल पेज के मुताबिक TVS iQube ST को एक बार में फुल चार्ज करने का खर्च 18.75 रुपये आता है। एक बार में फुल चार्ज करने पर 145 किमी तक चलाया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि अगर इस स्कूटर को 50000 किमी चलाया जाता है तो उसका खर्च सिर्फ 6,466 रुपये ही आएगा।

कीमत की बात की जाए तो TVS iQube की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 99,130 रुपये है। वहीं TVS iQube S  की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 109,256 रुपये है। फिलहाल TVS iQube ST की कीमत का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन यह पहले से ही 999 रुपये की कीमत पर बुकिंग के लिए उपलब्ध है।

रेंज की बात की जाए तो TVS iQube S वेरिएंट में 100KM की रेंज प्रदान करता है, वहीं TVS iQube ST वेरिएंट 145KM की रेंज प्रदान करता है। TVS iQube पहले 75KM की रेंज प्रदान करता था, लेकिन अब यह 100KM की रेंज प्रदान करता है। TVS iQube और TVS iQube S वेरिएंट की टॉप स्पीड 78KM है। वहीं चार्जिंग समय की बात करें तो ये दोनों वेरिएंट 4.3 घंटे में फुल चार्ज हो सकते हैं। वहीं TVS iQube ST वेरिएंट की टॉप स्पीड 82 किमी है। वहीं चार्जिंग समय की बात करें तो यह 4.06 घंटे में फुल चार्ज हो सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  7. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  9. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  10. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »