• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अब यात्री के चेहरे की पहचान कर बैंक अकाउंट से कट जाएगा मेट्रो का किराया, इस देश ने शुरू किया अनोखा सिस्टम

अब यात्री के चेहरे की पहचान कर बैंक अकाउंट से कट जाएगा मेट्रो का किराया, इस देश ने शुरू किया अनोखा सिस्टम

यदि यात्री इस ऑप्शन को चुनते हैं, तो उन्हें पहले अपनी एक तस्वीर जमा करनी होगी और अपने ट्रांस्पोर्ट व बैंक अकाउंट को सिस्टम से लिंक करना होगा।

अब यात्री के चेहरे की पहचान कर बैंक अकाउंट से कट जाएगा मेट्रो का किराया, इस देश ने शुरू किया अनोखा सिस्टम

Moscow Metro ने Face Pay के साथ मिलकर शुरू किया एक खास पेमेंट सिस्टम

ख़ास बातें
  • रूस की राजधानी में मॉस्को में शुरू हुआ एक अनोखा पेमेंट सिस्टम
  • मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के चेहरे की पहचान के जरिए कटेगा किराया
  • पेमेंट ऑप्शन अपनाने के लिए फोटो व बैंक अकाउंट को कराना होगा लिंक
विज्ञापन
रूस की राजधानी मॉस्को (Moscow) में मेट्रो का बेहद विशाल नेटवर्क है और शुक्रवार को, मेट्रो ने राजधानी में मौजूद अपने 240 से अधिक स्टेशनों पर एक खास आधुनिक फेशियल रेकग्निशन (चेहरे की पहचान करने वाली) तकनीक को इंस्टॉल किया है। यह सिस्टम यात्रियों के चेहरे की पहचान कर उनके अकाउंट से किराये के पैसे अपने आप काट देगा। मेट्रो का कहना है कि यह दुनिया में अपनी तरह की पहली पहल है।

Reuters की रिपोर्ट कहती है कि 12.7 मिलियन (1 करोड़ 27 लाख) से अधिक आबादी वाला शहर मॉस्को, दुनिया की सबसे बड़ी वीडियो-निगरानी सिस्टम से लैस है। इस शहर ने COVID-19 क्वारंटाइन लागू करने के लिए इसी सिस्टम का इस्तेमाल किया था। यहां तक कि राजनीतिक रैलियों में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों का दावा है कि पुलिस ने इसी सिस्टम का इस्तेमाल कर प्रोटेस्टर्स को गिरफ्तार किया था।

हालांकि, अब इस सिस्टम का उपयोग एक और काम के लिए होने वाला है। रूस में इस सिस्टम को संभाने वाला डिपार्टमेंट अब यात्रियों को इस सिस्टम के जरिए किराये का पैसा कटवाने का ऑप्शन दे रहा है। इसमें एंट्री करने वाले टर्नस्टाइल (गेट) पर "Face pay" नाम का एक सिस्टम लगाया जा रहा है, जो यात्री के सामने आने पर उसके चेहरे की पहचान करेगा और अपने आप पेमेंट हो जाएगा। हालांकि यात्री के लिए इस पेमेंट ऑप्शन को अपनाना अनिवार्य नहीं है। इसके अलावा, पहले से मौजूद अन्य पेमेंट ऑप्शन के साथ भी भुगतान किया जा सकेगा।

रिपोर्ट कहती है कि यदि यात्री इस ऑप्शन को चुनते हैं, तो उन्हें पहले अपनी एक तस्वीर जमा करनी होगी और अपने ट्रांस्पोर्ट व बैंक अकाउंट को सिस्टम से लिंक करना होगा। इसके बाद इस सिस्टम का इस्तेमाल करने के लिए यात्री को टर्नस्टाइल पर लगे "Face Pay" सिस्टम के कैमरा पर देखना होगा और एंट्री गेट अपने आप खुल जाएगा।

रूसी राजधानी के परिवहन विभाग के प्रमुख मैक्सिम लिक्सुटोव (Maxim Liksutov) ने एक बयान में कहा, "मॉस्को दुनिया का पहला शहर है जहां यह सिस्टम इस पैमाने पर काम कर रही है।" लिक्सुटोव आगे कहते हैं कि "फेस पे का उपयोग स्वैच्छिक है और भुगतान के अन्य तरीके उपयोग में रहंगे।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »