Microsoft, Amazon और Google को बड़ा झटका, कस्टमर्स ने घटाया क्लाउड सर्विसेज पर खर्च

यह इन कंपनियों के लिए स्लोडाउन की मुश्किलों का संकेत है। कुछ बड़ी टेक कंपनियों के लिए वर्षों से क्लाउड सर्विसेज ग्रोथ का एक जरिया रही हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2022 18:26 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Web Services की ग्रोथ पिछली चार तिमाहियों में घटी है
  • इन सर्विसेज की डिमांड महामारी के दौरान बढ़ गई थी
  • Intel का तीसरी तिमाही में इस बिजनेस से रेवेन्यू 27 प्रतिशत घटा है

कुछ बड़ी टेक कंपनियों के लिए वर्षों से क्लाउड सर्विसेज ग्रोथ का एक जरिया रही हैं

ग्लोबल टेक कंपनियों को कस्टमर्स के क्लाउड सर्विसेज और डेटासेंटर पर खर्च घटाने से झटका लगा है। इन कंपनियों में Microsoft, Amazon और Google शामिल हैं। यह इन कंपनियों के लिए स्लोडाउन की मुश्किलें शुरू होने का संकेत है। कुछ बड़ी टेक कंपनियों के लिए वर्षों से क्लाउड सर्विसेज ग्रोथ का एक जरिया रही हैं। इन सर्विसेज की डिमांड महामारी के दौरान बढ़ गई थी।

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon की क्लाउट सर्विसेज यूनिट Amazon Web Services की ग्रोथ पिछली चार तिमाहियों में घटी है। इसकी जुलाई-सितंबर की तिमाही में नेट सेल्स में ग्रोथ लगभग 28 प्रतिशत की रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 39 प्रतिशत थी। यह लगभग दो वर्षों में सबसे कम ग्रोथ है। हॉलिडे सीजन में सेल्स में बढ़ोतरी कम रहने का अनुमान देने के बाद गुरुवार को Amazon के शेयर में 12 प्रतिशत की गिरावट हुई थी। ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनी  Microsoft की क्लाउड सर्विसेज डिविजन Azure के रेवेन्यू में कुछ वर्षों से लगातार ग्रोथ हो रही थी लेकिन जुलाई-सितंबर के दौरान यह घटकर लगभग 35 प्रतिशत रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यह इस डिविजन की ग्रोथ लगभग 50 प्रतिशत की थी। 

इंटरनेट सर्च इंजन गूगल को चलाने वाली अमेरिकी कंपनी Alphabet का क्लाउड सर्विसेज बिजनेस पिछले तिमाही में 38 प्रतिशत बढ़ा है। हालांकि, पिछले वर्ष की इसी तिमाही में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी से यह कम है। Google को कुछ देशों में कानूनों का उल्लंघन करने के कारण भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भारत में गूगल पर एंड्रॉयड से जुड़े कॉम्पिटिशन विरोधी तरीकों का इस्तेमाल करने के लिए CCI ने इस महीने की शुरुआत में लगभग 1,338 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। कंपनी के खिलाफ देश के स्मार्ट टीवी मार्केट में भी कारोबार करने के तरीके को लेकर एक अलग जांच चल रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में एक अन्य मामले में दोषी पाए जाने पर CCI ने गूगल पर 936 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। कंपनी को अपने पेमेंट्स ऐप और इन-ऐप पेमेंट सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए मार्केट में अपनी पोजिशन का गलत इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया है।

AWS सहित बहुत से डेटा सेंटर कस्टमर्स के लिए चिप्स बनाने वाली Intel ने बताया है कि तीसरी तिमाही में इस बिजनेस से उसका रेवेन्यू 27 प्रतिशत कम रहा है और प्रॉफिट लगभग समाप्त हो गया है। कंपनी की चीन के एंटरप्राइज कस्टमर्स की ओर से डिमांड घटने के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। 
Advertisement

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  2. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  3. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  4. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  5. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  7. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  10. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.