• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिर्फ 4 सेकंड में 100Km की स्पीड से दौड़ने वाली नई MG Mulan Electric लेगी एंट्री, 5G इंटरनेट समेत धाकड़ फीचर्स

सिर्फ 4 सेकंड में 100Km की स्पीड से दौड़ने वाली नई MG Mulan Electric लेगी एंट्री, 5G इंटरनेट समेत धाकड़ फीचर्स

डिजाइन की बात करें तो MG Mulan इलेक्ट्रिक कार फास्ट और स्टाइलिश है। इस कार में एलईडी हेडलाइट, टेललाइट्स, स्पोर्टी रियर स्पॉइलर और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।

सिर्फ 4 सेकंड में 100Km की स्पीड से दौड़ने वाली नई MG Mulan Electric लेगी एंट्री, 5G इंटरनेट समेत धाकड़ फीचर्स

MG Mulan सिर्फ 4 सेकंड में 100Km की स्पीड पकड़ेगी।

ख़ास बातें
  • MG Mulan सिर्फ 4 सेकंड में 100Km की स्पीड पकड़ेगी।
  • MG Mulan इलेक्ट्रिक कार फास्ट और स्टाइलिश है।
  • Mulan में 5G कनेक्टिविटी के साथ एक स्मार्ट कॉकपिट दिया गया है।
विज्ञापन
MG Motor इस समय अपनी कारों के मामले में ग्लोबल लेवल पर विस्तार कर रही है। जैसे कि दुनिया में अब इलेक्ट्रिक कारों के प्रति जागरुकता काफी बढ़ती जा रही है तो ऐसे में कंपनी ने यूरोप के लिए सेल्स का टारगेट इस साल 1.2 लाख यूनिट्स के पास है। इसमें कंपनी की लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार MG Mulan शामिल होगी। Nebula इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई यह 5-डोर यूनिट कार यूरोप के लिए MG की पहली ग्लोबल ईवी है। चीन में यह कार Mulan के तौर पर जानी जाती है और यह एक्सपोर्ट मार्केट में MG 4 मॉनीकर के तौर पर जानी जाती है। यह हैचबैक 4,300 मिमी है जो कि Nissan Leaf से थोड़ी छोटी है। टॉप स्पीड की बात करें तो Mulan EV सिर्फ 4 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की स्पीड पकड़ लेती है।
 

नई MG Mulan इलेक्ट्रिक कार


डिजाइन की बात करें तो MG Mulan इलेक्ट्रिक कार फास्ट और स्टाइलिश है। इस कार में एलईडी हेडलाइट, टेललाइट्स, स्पोर्टी रियर स्पॉइलर और पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। कंट्रास्ट के लिए ब्लैक एलिमेंट्स एक्सटरनल डिजाइन के करीब सभी पहलुओं में नजर आते हैं, जिसमें फ्रंट एयर इनटेक ग्रिल भी दी गई है। कार फ्रंट में दिए गया लोगो फ्रंट ग्रिल के ऊपर दिया गया है। रियर में यह रैपराउंड टेललाइट सिस्टम के बीच में मौजूद है। एक हाई डेंसिटी वाली बैटरी कम बैटरी थिकनेस के लिए यूनिट से वॉल्यूम कम करती है। इसके बदले में कार का केबिन में अधिक स्पेस मिलता है।

यूरोपी के स्टैंडर्ड को ध्यान में रखते हुए MG Mulan की बैटरी आग लगने से बचने के लिए जीरो थर्मल रनवे पर मजबूत करती है। यह सब बैटरी सेल शॉर्ट सर्किट से होता है, जिससे ज्यादा गर्मी पैदा होती है, जिससे आग लगती है। Nebula प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रिक कार तैयार की गई हैं। MG Mulan / MG4 कार के फर्श के नीचे स्लिम LBS फिट होता है।
 

MG CyberE, Mulan EV


MG CyberE के तौर पर पेटेंट की गई Mulan EV की बिक्री आने वाले सालों में वॉल्यूम बढ़ाने में बहुत मदद करेगी। लेवल 3 ऑटोनॉमस ड्राइविंग के लिए डिजाइन किया गया है। Mulan में 5G कनेक्टिविटी के साथ एक स्मार्ट कॉकपिट दिया गया है। रियर सस्पेंशन ड्राइविंग कंट्रोल में लिंक है। वहीं MG ZS EV विदेश में फ्रंट व्हील ड्राइव के तौर पर उपलब्ध है। Mulan / MG4 RWD के तौर पर उपलब्ध होगा। वहीं यह यूरोपीय के मार्केट में पेट्रोल पर बेस्ड ऑल व्हील ड्राइव हॉट हैच के साथ काम करता है। वहीं रियर व्हील ड्राइव की बात की गई है तो इस्तेमाल में आने वाली मोटर के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है। MG का टारगेट नई Mulan मिड रेंज इलेक्ट्रिक कारों Tesla का मुकाबला करना है।
 

SAIC नेबुला प्लेटफॉर्म


SAIC ने व्हीकल टेक्नोलॉजी आगे बढ़ाने के लिए नए बैटरी सिस्टम और व्हीकल प्लेटफॉर्म का ऐलान किया था। इनमें SAIC नेबुला फुल इलेक्ट्रिक ओनली प्लेटफॉर्म, SAIC एवरेस्ट ऑयल और पावर इंटीग्रेटेड व्हीकल आर्किचेक्चर के लिए और इलेक्ट्रिक और SAIC Xinghe के लिए हाइड्रोजन इंटीग्रेटेड व्हीकल आर्किटेक्चर शामिल हैं। भारत में फिलहाल MG ZS EV बेची जाती है। 2021 तक कंपनी ने यहां 2.8 हजार यूनिट की सेल्स की जानकारी दी थी। यह भारत में कंपनी की सिंगल कार है जो कि शुरुआती प्राइस सेगमेंट न होने के बावजूद भी अच्छी पकड़ बना पाई है। अप्रैल 2022 में MG EV की बिक्री सिर्फ 250 यूनिट से कम थी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: MG Mulan Electric Car, MG Motor, Electric Car
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »