Mercedes ने लॉन्च की 857 किलोमीटर की रेंज के साथ पहली मेड इन इंडिया लग्जरी इलेक्ट्रिक कार

लोकल असेंबलिंग इस कार का प्राइस मर्सिडीज की S क्लास लग्जरी सेडान से भी कम होने का बड़ा कारण है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 सितंबर 2022 21:07 IST
ख़ास बातें
  • इस कार का प्राइस लगभग 1.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है
  • कंपनी ने EQS 580 के लिए 25 लाख रुपये में बुकिंग लेना शुरू कर दिया है
  • मर्सिडीज की योजना देश में चार्जिंग नेटवर्क भी शुरू करने की है

यह देश में सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है

ग्लोबल ऑटोमोबाइल कंपनी Mercedes-Benz ने भारत में बनी पहली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार EQS 580 लॉन्च की है। इस कार का प्राइस लगभग 1.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह देश में मर्सिडीज का तीसरा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) है। हाल ही में कंपनी ने EQS 53 के AMG वर्जन की बिक्री शुरू की थी। 

कंपनी ने EQS 580 के लिए 25 लाख रुपये में बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। लोकल असेंबलिंग इस कार का प्राइस मर्सिडीज की S क्लास लग्जरी सेडान से भी कम होने का बड़ा कारण है। इस कार का मुकाबला Porsche की Taycan EV और कुछ अन्य लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों से होगा। मर्सिडीज को अगले पांच वर्षों में अपनी कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी लगभग एक-चौथाई होने की उम्मीद है। कंपनी का मानना है कि इस लक्ष्य को पूरा करने में EQS 580 का बड़ा योगदान होगा। Mercedes-Benz की भारत में यूनिट के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, Martin Schwenk ने कहा, "जर्मनी के बाहर भारत पहला देश है जहां EQS 580 4MATIC की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। इससे कंपनी को देश में कस्टमर्स के साथ जुड़ने और लग्जरी EV को बढ़ाने में मदद मिलेगी।" 
Advertisement

इस कार में 107.8 kWh की लिथियम-आयन बैटरी और चार मोटर का सेट है। इसके प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर है। मर्सिडीज का कहना है कि यह ARAI सर्टिफिकेशन के आधार पर सिंगल चार्ज में 857 किलोमीटर तक की रेंज देती है। यह देश में सबसे लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार है। हालांकि, वास्तविक स्थितियों में इसकी रेंज कम हो सकती है। इसमें 523 bhp की अधिकतम पावर है। यह 0-100 kmph की स्पीड पकड़ने में लगभग चार सेकेंड लेती है। इसके मुख्य फीचर्स में 56-इंच MBUX हायपरस्क्रीन शामिल है। इसमें पैसेंजर डिस्प्ले के लिए तीन स्मॉल स्क्रीन्स, सेंट्रल इंफोटेंमेंट और ड्राइवर डिस्प्ले को शामिल किया गया है। 

इसके अलावा एंबिएंट लाइटिंग, हाई-एंड बरमेस्टर साउंड सिस्टम और आकर्षक इंटीरियर इस कार की विशेषताएं हैं। मर्सिडीज ने भारत के लग्जरी EV मार्केट में टॉप पोजिशन हासिल करने की योजना बनाई है। दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर्स में शामिल Tesla की देश में मौजूदगी नहीं होने का मर्सिडीज को फायदा मिल सकता है। हाल ही में Schwenk कहा था कि कि कंपनी देश भर में फास्ट चार्जिंग नेटवर्क भी शुरू करेगी। उनका कहना था कि टैक्स कम होने के कारण कस्टमर्स को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने के लिए इंसेंटिव मिल रहा है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Automobile, Mercedes, EV, range, EQS 580, Market, Battery, Porche, Demand, Luxury, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.