India Internet

India Internet - ख़बरें

  • IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
    भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। भारतीय टीम की बागडोर शुभमन​ गिल के हाथ में है, वहीं वेस्ट इंडीज की कमान शे होप संभाल रहे हैं।
  • घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
    Dyson ने भारत में नया V16 Piston Animal कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर लॉन्च कर दिया है। इसमें 900W Hyperdymium मोटर दी गई है, जो 315AW तक सक्शन पावर देती है। इसका नया All Floor Cones Sense क्लीनर हेड फर्श के हिसाब से सक्शन और ब्रश की रफ्तार अपने आप बदल सकता है और लंबे बालों को उलझने से रोकता है। इसमें CleanCompaktor बिन है, जो सामान्य बिन की तुलना में तीन गुना तक ज्यादा धूल रखने का दावा करता है। वैक्यूम ईको मोड में 70 मिनट तक चलता है और इसमें पांच चरण वाला HEPA फिल्ट्रेशन भी है।
  • Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
    फिटनेस ब्रांड Cult ने भारत में नई Kinetic Massage Gun लॉन्च कर दी है। इसमें 3,800 RPM की BLDC मोटर दी गई है, जो डीप मसाज के लिए वाइब्रेशन पैदा करती है। इसमें पांच लेवल की इंटेंसिटी सेट करने के लिए राउंड डायल दिया गया है और चुने गए लेवल की जानकारी LED से मिलती है। मसाज गन के साथ राउंड, शॉर्ट टेपर्ड, फ्लैट और U-शेप के चार सिलिकॉन मसाज हेड मिलते हैं। इसमें 135 डिग्री का एंगल वाला हैंडल दिया गया है, जबकि बैटरी एक बार चार्ज होने पर 5 घंटे तक चल सकती है। इसकी लॉन्च कीमत ₹4,999 है।
  • GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
    भारत में डिशवॉशर की मांग तेजी से बढ़ रही है। GST को 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी किए जाने के बाद कंपनियों ने कीमतों में करीब ₹4,500 से ₹7,500 तक की कमी की है। 2026 की पहली छमाही में डिशवॉशर की बिक्री सालाना आधार पर 49 फीसदी बढ़ी, जबकि 15-प्लेस सेटिंग वाले मॉडल की बिक्री 137 फीसदी बढ़ी। कंपनियां अब भारतीय किचन को ध्यान में रखते हुए कड़ाही, मसाले के दाग, बिरयानी के बर्तन और प्रेशर कुकर साफ करने वाले फीचर दे रही हैं। टियर-2 शहरों की हिस्सेदारी भी करीब 30 फीसदी तक पहुंच गई है।
  • Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
    JioHome यूजर्स के लिए रिलायंस जियो ने एक धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है। कंपनी ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के मौके पर एक खास ऑफर दिया है जिसमें यूजर को Amazon Prime का एक साल का लाइट सब्सक्रिप्शन फ्री दिया जा रहा है। यानी 12 महीने तक योग्य कस्टमर्स को हाई स्पीड इंटरनेट, ओटीटी, मनोरंजन के साथ यह धांसू बेनिफिट मिलने वाला है।
  • LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
    घरेलू LPG पर सब्सिडी पाने के लिए सरकार ने नियम कड़े कर दिए हैं। 1 अक्टूबर 2026 से ये नियम लागू हो जाएंगे। अब सस्ते सिलेंडर, यानी सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की बुकिंग के लिए आपका आधार ऑथेंटिकेशन करवाना जरूरी होगा। 1 अक्टूबर से उन्हीं ग्राहकों को सब्सिडी वाला सिलेंडर मिलेगा जिन्होंने अपने आधार कार्ड का बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन (BAA) करवा लिया है।
  • ANPR कैमरा करेगा नंबर प्लेट स्कैन, गड़बड़ निकली तो नहीं मिलेगा पेट्रोल! जानें कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी
    ANPR यानी ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन कैमरा अब पेट्रोल पंप पर सिर्फ नंबर प्लेट पढ़ने तक सीमित नहीं रह सकता। इस टेक्नोलॉजी की मदद से नंबर प्लेट स्कैन करके वाहन की जानकारी सरकारी डेटाबेस से मिलाई जा सकती है। दिल्ली-NCR में इसका इस्तेमाल पहले से तय उम्र पूरी कर चुके वाहनों की पहचान के लिए किया जा रहा है। अब बिना वैध थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस वाले वाहनों को फ्यूल देने से रोकने के लिए भी इसी तरह के सिस्टम पर पायलट प्रोजेक्ट की तैयारी हो रही है। इसमें वाहन नंबर को VAHAN और इंश्योरेंस रिकॉर्ड से मिलाकर यह पता लगाया जा सकता है कि गाड़ी को फ्यूल दिया जाना चाहिए या नहीं।
  • India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
    भारत और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज में भारत अब तक अफगानिस्तान को लगातार दो मैच में हरा कर 2-0 से बढ़त बना चुका है। आज यानी कि 17 सितंबर को तीसरा टी-20 मैच खेला जाना है। अब आज सीरीज का आखिरी मुकाबला श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत खेल रहा है। तीसरा टी-20 मैच आज यानी कि गुरुवार 17 सितंबर, 2026 को शुरू होगा।
  • सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
    SEMICON India के पांचवें एडिशन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर का इंटरनेशनल मार्केट 20 प्रतिशत से ज्यादा की दर से बढ़ रहा है। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी डिमांड की बड़ी हिस्सेदारी है। डेटा सेंटर्स में AI चिप्स का इस्तेमाल हो रहा है। इससे इलेक्ट्रिसिटी की खपत भी बढ़ी है। देश में सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही पावर सेक्टर में इनवेस्टमेंट बढ़ाने की जरूरत है।
  • ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
    ₹2000 तक के UPI ट्रांज़ैक्शन पर किसी तरह का चार्ज न लगाए जाने का नियम सरकार ने तय कर दिया है। अब आप बेफिक्र होकर यूपीआई से 2000 रुपये तक के ट्रांजैक्शन बिल्कुल फ्री में कर सकते हैं। ₹2,000 की पेमेंट तय करने से इतना रास्ता जरूर साफ हो गया है कि इससे ऊपर के पेमेंट्स पर सरकार चाहे तो शुल्क लगा सकती है।
  • Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
    Tata Punch के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 5000 रुपये से 10000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद अब एंट्री-लेवल टाटा पंच की कीमत 5.75 लाख रुपये हो गई है। जबकि टॉप-वर्जन की कीमत 10.77 लाख रुपये हो गई है। दोनों ही एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
  • Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
    Xiaomi ने पुराने बिजली के उपकरणों को स्मार्ट बनाने के लिए Smart Socket 4 पेश किया है। यह स्मार्ट प्लग सीधे Wi-Fi 6 से कनेक्ट होता है और इसके लिए अलग हब की जरूरत नहीं पड़ती। Mi Home ऐप से यूजर जुड़े इक्विपमेंट को मोबाइल से कंट्रोल कर सकता है और ऑटोमेशन सेट कर सकता है। इसमें बिजली की खपत मापने के लिए हाई-प्रिसीजन मीटरिंग चिप भी दी गई है। सॉकेट रोज, हफ्ते और महीने के हिसाब से बिजली की खपत दिखाता है। इसमें टाइमर, काउंटडाउन, ओवरलोड और ओवरहीटिंग से सुरक्षा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 49 युआन है।
  • Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
    Zomato फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म से खाना ऑर्डर करना अब महंगा हो गया है। कंपनी ने कैश ऑन डिलीवरी (CoD) से ऑर्डर करने वाले ग्राहकों से एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि यह चार्ज कम से कम 5 रुपए है, और अधिक से अधिक 35 रुपये तक भी वसूला जा रहा है। नया चार्ज ऐप के बिल में 'पे ऑन डिलीवरी फीस' के नाम से अलग से जुड़ा हुआ आपको नजर आएगा।
  • ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
    इसरो ने चेतावनी जारी की है कि साल के अंतिम महीनों में भारत के तटीय राज्यों को 3 चक्रवाती तूफानों से खतरा है! संस्थान ने अपने सैटेलाइट्स और वैदर ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से यह संभावना जताई है कि बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तीन शक्तिशाली चक्रवाती तूफान बन सकते हैं।
  • 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
    Apple iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, यानी करीब 3 लाख रुपये। इतनी रकम में सिर्फ एक फोल्डेबल iPhone खरीदने के बजाय कई जरूरी घरेलू सामान भी खरीदे जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Hero Splendor Plus Bike, 1.5 Ton AC, 300 लीटर तक का डबल-डोर Fridge, 7kg Washing Machine और 55-inch 4K QLED TV बजट में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा Microwave, Air Fryer और Air Purifier जैसे छोटे होम अप्लायंसेज भी खरीदे जा सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि करीब 3 लाख रुपये में iPhone Duo बेहतर है या घर का पूरा सेटअप?

India Internet - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »