Maruti Suzuki, Toyota India का पहला EV होगा SUV! प्राइस और स्पेसिफिकेशंस लीक

अपकमिंग मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक कार (upcoming Maruti Suzuki electric car) कॉम्पैक्ट, सब-4 मीटर कार नहीं होगी, इसके बजाय यह 4.2-मीटर लंबी SUV होगी।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 फरवरी 2022 14:52 IST
ख़ास बातें
  • 500km तक की रेंज से लैस हो सकती है Maruti Suzuki की इलेक्ट्रिक SUV कार
  • Codename YY8 के नाम से लीक हुई की जानकारियां
  • Toyota की भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार भी समान स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगी

Maruti Suzuki की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार लगभग 500 km की रेंज दे सकती है

Maruti Suzuki और Toyota कथित तौर पर भारत में एक मिडसाइज एसयूवी को अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार (electric car) के रूप में लॉन्च कर सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वर्तमान में दोनों कंपनियों के बीच ICE मॉडल के साथ चल रही रीबैज़िंग के विपरीत,  Maruti Suzuki और Toyota इस अपकमिंग ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी (Electric SUV car) को अपने हिसाब से अलग-अलग डिज़ाइन शैली या फीचर्स के साथ लॉन्च करेंगे।

Autocar India का दावा है कि Maruti Suzuki का वर्ज़न नई डिज़ाइन शैली को अपनाएगा, जो थोड़ा फ्यूचरस्टिक होगा। इस वर्ज़न को कथित तौर पर YY8 कोडनेम दिया गया है। रिपोर्ट में इस कोडनेम की मुख्य जानकारियां दी गई है, जो बताती है कि अपकमिंग मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक कार (upcoming Maruti Suzuki electric car) कॉम्पैक्ट, सब-4 मीटर कार नहीं होगी, इसके बजाय यह 4.2-मीटर लंबी SUV होगी।
Advertisement

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि YY8 कोडनेम के डायमेंशन Hyundai Creta से भी बड़े हैं, जिससे पता चलता है कि यह लॉन्च के बाद भारत में मौजूद पॉपुलर इलेक्ट्रिक एसयूवी MG ZS EV के साथ प्रतिस्पर्धा करेगी। बता दें, लंबे समय से यह माना जा रहा है कि Maruti Suzuki भारत में Wagon R का इलेक्ट्रिक वर्ज़न अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार के रूप में लॉन्च करेगी, लेकिन रिपोर्ट में किए गए दावे को सच माना जाए, तो ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी का इरादा कुछ और है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि YY8 को टू-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों ही ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें बेस मॉडल 138hp पावर जनरेट करने वाली मोटर और 48kWh क्षमता के बैटरी पैक के साथ आ सकता है। इसके अलावा, यह अनुमान भी लगाया गया है कि इस कॉन्फिगरेशन के साथ कार लगभग 400km की रेंज निकालने में सक्षम हो सकती है। वहीं, ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट दो इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आ सकता है, जो कथित तौर पर कुल 170hp की पावर जनरेट करने में सक्षम होंगी। इसके अलावा, इस वेरिएंट में 59kWh क्षमता का बैटरी पैक होगा और यह कॉन्फिगरेशन लगभग 500km की रेंज निकालने में सक्षम हो सकता है।
Advertisement

इसके अलावा, रिपोर्ट में Toyota वर्ज़न के बारे में भी कुछ जानकारियां मुहैया कराई गई है। दावा किया गया है कि इस वर्ज़न को कंपनी भारत में टू-व्हील और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्पों के साथ लॉन्च कर सकती है, जो YY8 का टोयोटा बैज वर्ज़न ही होगा, लेकिन बाहरी आयाम अलग हो सकते हैं। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि स्टाइल और डिज़ाइन BZ4X EV की तर्ज पर होगा।
Advertisement

यह जानकारी भी दी गई है कि YY8 को 27PL प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जो Toyota के 40PL ग्लोबल प्लेटफॉर्म से लिया गया है। वहीं, बैटरी पैक के लिए दावा किया गया है कि लोकलाइजेशन के चलते दोनों कंपनियां लोकल मेड बैटरी पैक इस्तेमाल करेगी, जिसे TDSG ग्रुप से लिया जाएगा। यह ग्रुप Suzuki Motor Corp., Denso Corp., और Toshiba Corp के बीच बना एक जॉइंट वेंचर है, जिसे गुजरात में लिथियम-आयन बैटरी पैक बनाने के लिए सेटअप किया गया है।

Maruti Suzuki YY8 और इसके Toyota वर्ज़न के कथित तौर पर 2025 तक भारत में लॉन्च होने की संभावना है। रिपोर्ट ने सूत्रों का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि कंपनी इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को 13 लाख-15 लाख रुपये के बीच लॉन्च कर सकती है, जो इस सेगमेंट में Nexon EV को जबरदस्त टक्कर दे सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  4. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.