Maruti Suzuki की महंगी कार Invicto हुई लॉन्च, Mahindra और Tata को देगी टक्कर

Maruti Suzuki Invicto की एक्स शोरूम कीमत 24.79 लाख रुपये से शुरू होकर 28.42 लाख रुपये है।

Maruti Suzuki की महंगी कार Invicto हुई लॉन्च, Mahindra और Tata को देगी टक्कर

Photo Credit: Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Invicto में 2.0 लीटर का इंजन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki ने भारत में Maruti Suzuki Invicto एमपीवी लॉन्च कर दी है।
  • Maruti Suzuki Invicto की एक्स शोरूम कीमत 24.79 लाख रुपये है।
  • Maruti Suzuki Invicto में 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki ने आज भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Invicto एमपीवी लॉन्च कर दी है। Invicto, Toyota Innova Hycross का री-बैज वर्जन है। यह Toyota-सुजुकी ग्लोबल पार्टनरशिप से Urban Cruiser, Glanza और Hyryder के बाद चौथी कार है। Invicto, मारुति सुजुकी पोर्टफोलियो में सबसे महंगी कार है। Invicto में आइए मारुति सुजुकी की इस नई कार के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Maruti Suzuki Invicto की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Maruti Suzuki Invicto की एक्स शोरूम कीमत 24.79 लाख रुपये से शुरू होकर 28.42 लाख है। बुकिंग की बात करें तो कार को 25,000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है। ग्राहक एमपीवी को ऑनलाइन या अपने नजदीकी नेक्सा डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। मारुति इनविक्टो को 61,860 रुपये के सब्सक्रिप्शन पर भी दे रही है। नई  MPV तीन वेरिएंट्स में जेटा प्लस (7 स्ट्रेंथ), जेटा प्लस (8 स्ट्रेंथ) और अल्फा (7 स्ट्रेंथ) उपलब्ध होगी। 


Maruti Suzuki Invicto की इंजन और पावर 


इंजन और पावर की बात करें तो Maruti Suzuki Invicto में 2.0 लीटर, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि इलेक्ट्रिक मोटर के साथ कंबाइन 184hp की पावर जनरेट करता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो यह e-CVT ऑटोमैटिक से लैस है। Invicto में एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 10.1 इंच का फ्री स्टैंडिंग टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें HVAC कंट्रोल के साथ रेकटेंगुलर एसी वेंट्स दिए गए हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैडल शिफ्टर्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर फ्रंट सीट्स, एंबिएंट लाइटिंग, पावर्ड टेलगेट, पैनोरॉमिक सनरूफ, लैदरेट सीट्स दी गई हैं। Maruti Invicto में 6 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, ट्रैक्शन कंट्रोल, ईएसपी और TPMS है।

डिजाइन के मामले में Maruti Invicto काफी हद तक Toyota Innova Hycross जैसी लगती है, लेकिन Maruti ने इसे फ्रंट और रियर से अलग करने के लिए कुछ कॉस्मैटिक बदलाव किए हैं। इसके फ्रंट में स्प्लिट क्रॉम ग्रिल, एलईडी हैडलैंप और डीआरएल दिए गए हैं। Invicto में फॉक्स स्किड प्लेट के साथ रिडिजाइन बंपर दिया गया है। Maruti Invicto की टक्कर Toyota Innova Hycross, Toyota Innova Crysta, Mahindra XUV 700, Tata Safari और MG Hector से हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »