• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Maruti Suzuki Jimny का छाया भारत में जादू, बुकिंग हुईं 31 हजार के पार, वेटिंग पीरियड 8 महीने

Maruti Suzuki Jimny का छाया भारत में जादू, बुकिंग हुईं 31 हजार के पार, वेटिंग पीरियड 8 महीने

Maruti Suzuki Jimny में 1462cc का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि पर 104.8 पीएस की पावर और 134.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है।

Maruti Suzuki Jimny का छाया भारत में जादू, बुकिंग हुईं 31 हजार के पार, वेटिंग पीरियड 8 महीने

Photo Credit: Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Jimny में 1462 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki Jimny में 1462cc का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन है।
  • Maruti Suzuki Jimny की एक्स शोरूम कीमत 12,74,000 रुपये है।
  • Maruti Suzuki Jimny में 22.86 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है।
विज्ञापन
Maruti Suzuki ने हाल ही में Maruti Suzuki Jimny की कीमत की घोषणा की थी। इस एसयूवी को कंपनी ने ऑटो एक्स्पो 2023 में शोकेस किया था उसके बाद से ही इस एसयूवी का जादू रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बुकिंग शुरू होने के बाद से लेकर अब तक 31 हजार यूनिट्स की बुकिंग हो चुकी है। यहां हम आपको Maruti Suzuki Jimny के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Maruti Suzuki Jimny की अब तक 31 हजार बुकिंग हो चुकी हैं। कंपनी ने इस कार की बुकिंग 12 जनवरी से ऑटो एक्स्पो 2023 में शोकेस करने के बाद शुरू की थी। Jimny को भारत में लॉन्च हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और इसका वेटिंग पीरियड करीब 7 से 8 महीने है। जिम्नी को लगभग 150 लोग रोजाना बुक कर सकते हैं। मारुति के अनुसार, लॉन्च से पहले मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रिम्स की बुकिंग लगभग बराबर थी, लेकिन अब ऐसा लगता है कि मैनुअल वेरिएंट को अधिक पसंद किया जा रहा है।


Maruti Suzuki Jimny  कीमत और बुकिंग


कीमत की बात की जाए तो Maruti Suzuki Jimny की एक्स शोरूम कीमत 12,74,000 रुपये है। इस एसयूवी को ऑनलाइन 25,000 रुपये में बुक किया जा सकता है।


Maruti Suzuki Jimny  इंजन और पावर


Maruti Suzuki Jimny में 1462cc का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि पर 104.8 पीएस की पावर और 134.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस एसयूवी में 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। ट्रांसमिशन की बात करें तो यह कार 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड AT के ऑप्शन में आती है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस एसयूवी की लंबाई 3985, चौड़ाई 1645, ऊंचाई 1720, व्हीलबेस 2590, ग्राउंड क्लियरेंस 210, सीटिंग कैपेसिटी 4, बूट स्पेस 208 लीटर और वजन 1545 किलो है।


Maruti Suzuki Jimny  के फीचर्स


Maruti Suzuki Jimny में 22.86 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड एप्पल कारप्ले, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट स्टॉप, क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडो, डिजिटल लॉक और टेकोमीटर शामिल है। सेफ्टी फीचर्स के मामले में इस एसयूवी में साइड और कर्टेन एयरबैग्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशिएल, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ब्रेक एसिस्ट फंक्शन, रियर व्यू कैमरा, साइड इंपेक्ट डोर बीम्स, सीटबेल्ट प्री-टेंशनर/फोर्स लिमिटर, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेजेस और इंजन इम्मोबिलाइजर दिया गया है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »