Maruti Suzuki के गुजरात प्लांट में हुई 30 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग 

पिछले महीने मारूति सुजुकी की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने नवंबर में लगभग 1.34 लाख यूनिट्स बेची हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2023 20:36 IST
ख़ास बातें
  • इसमें देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट के लिए भी कारें बनाई जाती हैं
  • पिछले महीने मारूति सुजुकी की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है
  • नए वर्ष से कंपनी ने अपनी कारों के प्राइस बढ़ाने का फैसला किया है

इस प्लांट की वार्षिक कैपेसिटी लगभग 7.5 लाख यूनिट्स की है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki के गुजरात में मौजूद प्लांट ने 30 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग की उपलब्धि हासिल की है। मारूति सुजुकी की पूर्ण हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी सुजुकी मोटर गुजरात प्राइवेट लिमिटेड ने छह वर्ष पहले इस प्लांट को शुरू किया था। इसमें Swift, Baleno, Dzire और Fronx जैसे मॉडल्स बनाए जाते हैं। 

कंपनी ने बताया कि उसने पिछली 10 लाख कारों की मैन्युफैक्चरिंग लगभग 17 महीनों में की है। इस प्लांट की वार्षिक कैपेसिटी लगभग 7.5 लाख यूनिट्स की है। इसमें देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट के लिए भी कारें बनाई जाती हैं। इस प्लांट में अगले वर्ष से मारूति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार eVX की भी मैन्युफैक्चरिंग होगी। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर,  Hisashi Takeuchi ने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने में राज्य में मैन्युफैक्चरिंग  के लिए उपलब्ध कराए गए इकोसिस्टम का बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया, "सुजुकी मोटर गुजरात के एक्विजिशन के साथ हम अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ा रहे हैं। हमारे बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की भी गुजरात के प्लांट में मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी।" 
Advertisement

पिछले महीने मारूति सुजुकी की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने नवंबर में लगभग 1.34 लाख यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में मारूति सुजुकी की सेल्स लगभग 1.32 लाख यूनिट्स की थी। कंपनी के लिए Baleno, Swift और WagonR जैसी कारों ने सेल्स में बड़ा योगदान दिया है। हालांकि, इसे SUV के सेगमेंट में Brezza, Grand Vitara और Fronx ने ग्रोथ हासिल करने में मदद की है। कंपनी की Alto और S-Presso जैसी स्मॉल कारों की पिछले महीने बिक्री घटकर 9,959 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 18,251 यूनिट्स की थी। इसके हैचबैक सेगमेंट की सेल्स घटकर 64,679 यूनिट्स रह गई। यह पिछले वर्ष नवंबर में 72,844 यूनिट्स की थी। इस सेगमेंट में Celerio, Dzire और Ignis हैं। 

मारूति सुजुकी की SUV और MPV के सेगमेंट में बिक्री बढ़कर 49,016 यूनिट्स पर पहुंच गई। इस सेगमेंट में Brezza, Fronx, Grand Vitara, Jimny, S-Cross, Ertiga, Invicto और XL6 शामिल हैं। कंपनी ने SUV पर फोकस बढ़ाया है। इस सेगमेंट में डिमांड बढ़ने से पिछले तिमाही में मारूति सुजुकी के प्रॉफिट में लगभग 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। नए वर्ष की शुरुआत से कंपनी ने अपनी कारों के प्राइस बढ़ाने का फैसला किया है। मारूति सुजुकी ने बताया है कि कॉस्ट का प्रेशर बढ़ने की वजह से कारों के प्राइसेज बढ़ाए जा रहे हैं। 
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.