मारूति सुजुकी की सेल्स 1.97 लाख यूनिट्स से ज्यादा, बलेनो, स्विफ्ट की अधिक डिमांड

कंपनी की तीन कारों का भारत NCAP क्रैश टेस्ट किया जाएगा। भारत NCAP देश में रोड सेफ्टी में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मार्च 2024 22:04 IST
ख़ास बातें
  • मारूति सुजुकी ने यूटिलिटी सेगमेंट में 61,000 से अधिक यूनिट्स बेची हैं
  • कंपनी की तीन कारों का भारत NCAP क्रैश टेस्ट किया जाएगा
  • भारत NCAP देश में रोड सेफ्टी में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा

कंपनी के लिए कॉम्पैक्ट सेगमेंट सबसे अधिक डिमांड वाला रहा है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने फरवरी में 1,97,471 यूनिट्स की बिक्री की है। इसमें कंपनी की देश में 1,63,397 यूनिट्स की बिक्री, अन्य OEM को 5,147 यूनिट्स की बिक्री और 28,927 यूनिट्स का एक्सपोर्ट शामिल है। कंपनी के लिए कॉम्पैक्ट सेगमेंट सबसे अधिक डिमांड वाला रहा है। 

कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मारूति सुजुकी के पास  Baleno, Celerio, Dzire, Ignis, Swift, Tour S और WagonR मौजूद हैं। इस सेगमेंट में कंपनी की बिक्री 71,627 यूनिट्स की रही। इसने यूटिलिटी सेगमेंट में 61,000 से अधिक यूनिट्स बेची हैं। इस सेगमेंट में कंपनी की Brezza, Ertiga, Fronx, Grand Vitara, Invicto, Jimny, S-Cross and XL6 को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पिछले वर्ष अप्रैल से इस वर्ष फरवरी तक कंपनी की सबसे अधिक बिक्री वाली कारों में Baleno, Swift और WagonR शामिल थी। मारूति सुजुकी स्विफ्ट का नया वर्जन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। 
Advertisement

कंपनी की तीन कारों का भारत NCAP क्रैश टेस्ट किया जाएगा। भारत NCAP देश में रोड सेफ्टी में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इसके तहत 3.5 टन तक के मोटर व्हीकल्स के लिए सेफ्टी स्टैंडर्ड्स बढ़ाए गए हैं। इससे कार बायर्स को ऑटोमोबाइल मार्केट में उपलब्ध मोटर व्हीकल्स की क्रैश सेफ्टी का आकलन करने में आसानी होगी। भारत NCAP के तहत कार मेकर्स स्वेच्छा से अपनी कारों की टेस्टिग करा सकते हैं। 

हालांकि, मारूति सुजुकी ने यह नहीं बताया है कि इन कारों की कब टेस्टिंग की जाएगी। कंपनी की बलेनो और ब्रेजा की पहले ग्लोबल NCAP के जरिए टेस्टिंग हो चुकी है और इसके मिक्स्ड नतीजे रहे थे। मारूति की ग्रैंड विटारा को लगभग छह वर्ष पहले ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में फोर-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली थी। इस क्रैश टेस्ट में कार के प्रदर्शन के आधार पर स्टार रेटिंग मिलेगी। कार को खरीदने से पहले कस्टमर्स इन स्टार रेटिंग को देखकर विभिन्न व्हीकल्स के सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की तुलना कर सकेंगे। दुनिया में भारत ऐसा पांचवां देश है जिसने कार क्रैश टेस्ट के लिए इस तरह का सिस्टम शुरू किया है। नए सेफ्टी रेगुलेशन के लागू होने के बाद अधिक सुरक्षित कारों की डिमांड बढ़ने का अनुमान है। इससे कार मेकर्स को भी सुरक्षित कारों की मैन्युफैक्चरिंग के लिए Bharat NCAP के तहत अपने मॉडल्स की टेस्टिंग का प्रोत्साहन मिलेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.