• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Maruti Suzuki Baleno के इस मॉडल में आई खराबी, 7 हजार से ज्यादा कारें रिकॉल! जानें क्या आपकी कार भी है शामिल!

Maruti Suzuki Baleno के इस मॉडल में आई खराबी, 7 हजार से ज्यादा कारें रिकॉल! जानें क्या आपकी कार भी है शामिल!

रिकॉल के अंतर्गत गाड़ियों के मालिकों को कंपनी की ऑफिशिअल डीलर वर्कशॉप से खराब पुर्जे को बदलने के बारे में जानकारी साझा की जाएगी।

Maruti Suzuki Baleno के इस मॉडल में आई खराबी, 7 हजार से ज्यादा कारें रिकॉल! जानें क्या आपकी कार भी है शामिल!

Maruti Suzuki Baleno के RS मॉडल को कंपनी ने रिकॉल किया है।

ख़ास बातें
  • Baleno RS की 7 हजार से ज्यादा यूनिट्स को रिकॉल किया
  • इस कार के वैक्यूम पंप में खामी आने की आशंका
  • 27 अक्टूबर 2016 से 1 नवंबर 2019 के बीच बनाई गई कारों को वापस बुलाया
विज्ञापन
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने अपने पॉपुलर मॉडल Baleno की 7 हजार से ज्यादा यूनिट्स को रिकॉल किया है। कंपनी ने घोषणा कर कहा कि वह Baleno RS मॉडल को रिकॉल कर रही है। इसका कारण बताते हुए कार मेकर की ओर से कहा गया है कि इसके वैक्यूम पंप, जो कि ब्रेक्स फंक्शन में काम करने वाला एक पार्ट होता है, में खराबी की आशंका है। 

Maruti Suzuki Baleno के RS मॉडल को कंपनी ने रिकॉल किया है। Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने इसके 7213 यूनिट्स को रिकॉल करने की घोषणा की है। ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर ने कारण बताते हुए कहा कि इस कार के वैक्यूम पंप में खामी आने की आशंका है। इसलिए 27 अक्टूबर 2016 से 1 नवंबर 2019 के बीच बनाई गई कारों को वापस बुलाया जा रहा है। कंपनी ने कहा है कि इन गाड़ियों में ब्रेक पैडल इस्तेमाल में ग्राहकों को परेशानी आ सकती है। 
रिकॉल के अंतर्गत गाड़ियों के मालिकों को कंपनी की ऑफिशिअल डीलर वर्कशॉप से खराब पुर्जे को बदलने के बारे में जानकारी साझा की जाएगी। इसके लिए कंपनी ने ये भी कहा है कि कारों में जो भी बदलाव किए जाएंगे उसके लिए ग्राहकों से लागत नहीं ली जाएगी।

मारुति सुजुकी की अधिकारिक वेबसाइट पर एक पोस्ट में बताते हुए कहा गया है कि वह 24 जून 2022 से 7 जुलाई 2022 के बीच बनी Ertiga और XL6 की 676 यूनिट्स के लिए सर्विस ड्राइव भी जल्द आयोजित करने जा रही है। कंपनी के अनुसार, इनके फ्रंट ड्राइवशाफ्ट में संभावित खराबी की आशंका है। यूं तो इसके बारे में बताते हुए कहा गया है कि बहुत कम संभावना है कि इसकी वजह से कोई परेशानी आए, लेकिन फिर भी हजारों में एक में गाड़ी को घुमाते हुए शोर पैदा हो सकता है, लेकिन यह कार की कार्यप्रणाली को प्रभावित नहीं करेगा। 

इससे पहले जनवरी में Maruti Suzuki ने अपनी 17,362 कारों को रिकॉल किया था। कंपनी ने 8 दिसंबर, 2022 से लेकर 12 जनवरी 2023 तक निर्मित कारों को रिकॉल किया था। कारों में एयरबैग कंट्रोलर्स में खराबी की संभावना बताई गई थी। जिसके चलते एक्सीडेंट होने पर एयरबैग नहीं खुल सकते हैं। संभावित खराब मॉडल में Maruti Suzuki Alto K10, Maruti Suzuki S-Presso, Maruti Suzuki Eeco, Maruti Suzuki Brezza, Maruti Suzuki Baleno और Maruti Suzuki Grand Vitara का नाम शामिल था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »