Maruti Suzuki पर कस्टम्स ड्यूटी की चोरी का आरोप, कंपनी को मिला नोटिस

कस्टम्स डिपार्टमेंट ने मारूति सुजुकी पर 16 लाख रुपये से अधिक की कस्टम्स ड्यूटी की चोरी करने का आरोप लगाया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2023 19:33 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी पर पर 16 लाख रुपये से अधिक की कस्टम्स ड्यूटी की चोरी का आरोप है
  • इससे पहले मारूति सुजुकी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से भी नोटिस मिला था
  • इस पर गलत तरीके से BCD कंसेशन लेने का आरोप है

पिछले महीने मारूति ने एक महीने की अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स की थी

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki पर कस्टम्स ड्यूटी की चोरी का आरोप लगा है। कंपनी को इसके लिए कस्टम्स डिपार्टमेंट ने कारण बताओ नोटिस दिया है। कस्टम्स डिपार्टमेंट ने मारूति सुजुकी पर 16 लाख रुपये से अधिक की कस्टम्स ड्यूटी की चोरी करने का आरोप लगाया है। 

कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में कस्टम्स डिपार्टमेंट की ओर से कारण बताओ नोटिस मिलने की जानकारी दी है। मारूति का कहना है कि वह इस नोटिस का जवाब दाखिल करेगी। कंपनी पर विदेशी सप्लायर्स से इम्पोर्टेड गुड्स के इस्तेमाल के आधार पर गलत तरीके से BCD कंसेशन लेने का आरोप है। मारूति का कहना है कि इस कारण बताओ नोटिस का उसके कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इससे पहले कंपनी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से एक नोटिस के अलावा GST को लेकर भी कारण बताओ नोटिस मिला था। गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) अथॉरिटी ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर 193.3 करोड़ रुपये के बकाया टैक्स की डिमांड की थी। 

पिछले महीने मारूति ने एक महीने की अपनी सबसे अधिक मासिक सेल्स की थी। कंपनी ने सितंबर में 1.81 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री की है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी है। कंपनी के SUV और अन्य यूटिलिटी व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ी है। 

मारूति की Grand Vitara और Brezza को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस सेगमेंट में कंपनी की बिक्री 80 प्रतिशत से अधिक बढ़ी है। SUV सेगमेंट में मारूति का पहला स्थान है। इसके Fronx और Jimny जैसे मॉडल्स की भी मजबूत डिमांड है। पिछले महीने कंपनी की बिक्री 1,81,343 यूनिट्स की रही। इसमें से 1.50 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री देश में हुई है। यह पिछले वर्ष के सितंबर की तुलना में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी है। मौजूदा वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में मारूति की देश में बिक्री 10 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। यह पहली बार है कि जब मारूति ने एक वित्त वर्ष के छह महीनों में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया है। यूटिलिटी व्हीकल सेगमेंट में कंपनी SUV के अलावा Ertiga, XL6 और Invicto जैसे MPV भी बेचती है। इस सेगमेंट में इसकी बिक्री पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग 82 प्रतिशत बढ़ी है। कंपनी ने यूटिलिटी व्हीकल्स के सेगमेंट में 59,271 यूनिट्स की बिक्री की है। इसके लिए इस सेगमेंट में Brezza और Grand Vitara सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल रहे हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.