• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 28KM का माइलेज देती है Maruti की ये पेट्रोल कार, दो महीने में 50 हजार से ज्यादा बुकिंग ने मचाया तहलका, इसके आगे CNG भी फेल

28KM का माइलेज देती है Maruti की ये पेट्रोल कार, दो महीने में 50 हजार से ज्यादा बुकिंग ने मचाया तहलका, इसके आगे CNG भी फेल

कीमत की बात की जाए तो Maruti Suzuki Grand Vitara की कीमतों की घोषणा इस माह के आखिर में होगी। वहीं ऐसी संभावना है कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.50 लाख से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

28KM का माइलेज देती है Maruti की ये पेट्रोल कार, दो महीने में 50 हजार से ज्यादा बुकिंग ने मचाया तहलका, इसके आगे CNG भी फेल

Photo Credit: Maruti Suzuki

ख़ास बातें
  • Maruti Suzuki Grand Vitara को 50 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं।
  • Maruti Suzuki Grand Vitara 27.97 किमी की माइलेज का दावा करती है।
  • Maruti Suzuki Grand Vitara की कीमतों की घोषणा इस माह के आखिर में होगी।
विज्ञापन
देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki अब अपनी मिड-साइज की एसयूवी Maruti Suzuki Grand Vitara को लेकर आने वाली है। जी हां ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही इस एसयूवी को 50 हजार से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। 11 जुलाई कंपनी इस एसयूवी की प्री-बुकिंग शुरू की थी। ऐसी उम्मीद है कि है कि यह कार इस महीने बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकती है। अगर आप भी Maruti Suzuki Grand Vitara को खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता रहे हैं कि इस कार में क्या कुछ खास है।
 

Maruti Suzuki Grand Vitara का इंजन और पावर


इंजन और पावर की बात की जाए तो Maruti Suzuki Grand Vitara भारत की पहले स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड कार होने वाली है। इसे ग्राहकों के लिए दो इंजन ऑप्शन में पेश होगी। इस एसयूवी में पहला ई-सीवीटी के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस नया 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन आएगा। वहीं दूसरा 1.5 लीटर माइल्ड हाइब्रिड वाला पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। ट्रांसमिशन की बात करें तो इसमें 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड एटी का ऑप्शन मिलेगा। माइलेज की बात की जाए तो इस एसयूवी का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट एक लीटर पेट्रोल में 27.97 किमी की माइलेज का दावा करता है। वहीं आपको बता दें कि Grand Vitara के माइल्ड-हाइब्रिड वाले मैनुअल वेरिएंट में ऑप्शनल AWD भी दिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह सेगमेंट का पहला ऑप्शन होगा। 
 

Maruti Suzuki Grand Vitara की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Maruti Suzuki Grand Vitara की कीमतों की घोषणा इस माह के आखिर में होगी। वहीं ऐसी संभावना है कि इसकी एक्स शोरूम कीमत 9.50 लाख से 18 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
 

Maruti Suzuki Grand Vitara का इन कॉम्पैक्ट एसयूवी से होगा मुकाबला


भारत में लॉन्च होने के बाद मारुति सुजुकी ग्रांड विटारा की सीधी टक्कर हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta), स्कोडा कुशक (skoda kushaq) और किया सेल्टॉस (Kia Seltos) आदि से हो सकती है। 
 

Maruti Suzuki Grand Vitara के वेरिएंट


वेरिएंट की बात करें तो Maruti Suzuki Grand Vitara भारत में सिग्मा (SIGMA), डेल्टा (DELTA), जेटा (ZETA), जेटा प्लस (ZETA+), अल्फा (ALPHA) और ALPHA+ (अल्फा प्लस) है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »