Maruti Suzuki की नवंबर में बढ़ी सेल्स, SUV का दमदार परफॉर्मेंस

इसके हैचबैक सेगमेंट की सेल्स घटकर 64,679 यूनिट्स रह गई। यह पिछले वर्ष नवंबर में 72,844 यूनिट्स की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2023 15:31 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने नवंबर में लगभग 1.34 लाख यूनिट्स बेची हैं
  • इसके पोर्टफोलियो में स्मॉल कार से लेकर SUV तक मौजूद हैं
  • पिछले तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में लगभग 80 प्रतिशत की ग्रोथ हुई थी

नए वर्ष की शुरुआत से कंपनी ने अपनी कारों के प्राइस बढ़ाने का फैसला किया है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki की पिछले महीने सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने नवंबर में लगभग 1.34 लाख यूनिट्स बेची हैं। पिछले वर्ष के इसी महीने में मारूति सुजुकी की सेल्स लगभग 1.32 लाख यूनिट्स की थी। कंपनी के लिए Baleno, Swift और WagonR जैसी कारों ने सेल्स में बड़ा योगदान दिया है। हालांकि, इसे SUV के सेगमेंट में Brezza, Grand Vitara और Fronx ने ग्रोथ हासिल करने में मदद की है। 

कंपनी की Alto और S-Presso जैसी स्मॉल कारों की पिछले महीने बिक्री घटकर 9,959 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष के इसी महीने में 18,251 यूनिट्स की थी। इसके हैचबैक सेगमेंट की सेल्स घटकर 64,679 यूनिट्स रह गई। यह पिछले वर्ष नवंबर में 72,844 यूनिट्स की थी। इस सेगमेंट में Celerio, Dzire और Ignis शामिल हैं। इन दोनों सेगमेंट में कंपनी की बिक्री लगभग 20 प्रतिशत घटी है। 
Advertisement

मारूति सुजुकी की SUV और MPV के सेगमेंट में बिक्री बढ़कर 49,016 यूनिट्स पर पहुंच गई। इस सेगमेंट में Brezza, Fronx, Grand Vitara, Jimny, S-Cross, Ertiga, Invicto और XL6 शामिल हैं। कंपनी ने SUV पर फोकस बढ़ाया है। इस सेगमेंट में डिमांड बढ़ने से पिछले तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में लगभग 80 प्रतिशत की ग्रोथ हुई थी। नए वर्ष की शुरुआत से कंपनी ने अपनी कारों के प्राइस बढ़ाने का फैसला किया है। कारों के प्राइसेज अगले वर्ष जनवरी से बढ़ जाएंगे। मारूति सुजुकी ने बताया है कि कॉस्ट का प्रेशर बढ़ने की वजह से कारों के प्राइसेज बढ़ाए जा रहे हैं। कंपनी ने कहा था कि उसने कॉस्ट में बढ़ोतरी का भार उठाने की अधिकतम कोशिश की है लेकिन उसे इसका कुछ बोझ कस्टमर्स पर डालना होगा। 

कंपनी के पास स्मॉल कार से लेकर SUV तक मौजूद हैं। इनके प्राइस 3.54 लाख रुपये से 28.42 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच हैं। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को कारों के प्राइसेज बढ़ाने की जानकारी दी है। हालांकि, इसने यह नहीं बताया कि प्राइसेज में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। मारूति सुजुकी का कहना है कि प्राइस में बढ़ोतरी मॉडल्स के अनुसार अलग होगी। इस वर्ष अप्रैल में कंपनी ने अपने सभी व्हीकल्स के प्राइसेज बढ़ाए थे। इससे पहले जनवरी में भी इन प्राइसेज में लगभग 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  3. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  7. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  9. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.