Maruti को फेस्टिव सीजन में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 10 लाख यूनिट से पार होने की उम्मीद

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की सेल्स इस वर्ष मजबूत रही है और यह आगामी महीनों में भी जारी रहने की उम्मीद है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 अगस्त 2023 20:24 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्ष फेस्टिव सीजन की शुरुआत 17 अगस्त से होगी
  • मारूति के पास पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में लगभग 43 प्रतिशत हिस्सेदारी है
  • हाल ही में कंपनी ने कुछ नए मॉडल लॉन्च किए हैं

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की सेल्स इस वर्ष मजबूत रही है

देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki को इस फेस्टिव सीजन में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 10 लाख यूनिट से ज्यादा रहने की उम्मीद है। इस वर्ष फेस्टिव सीजन की शुरुआत 17 अगस्त से होगी और यह 14 नवंबर तक चलेगा।  इस अवधि में ऑटोमोबाइल कंपनियों को अपनी सेल्स का बड़ा हिस्सा मिलता है। 

मारूति सुजुकी के सीनियर एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Shashank Srivastava ने बताया कि आमतौर पर फेस्टिव सीजन में एक वर्ष के दौरान कुल सेल्स का 22-26 प्रतिशत मिलता है। उन्होंने कहा, "इस फाइनेंशियल ईयर में पैसेंजर व्हीकल्स की कुल सेल्स लगभग 40 लाख यूनिट्स होने का अनुमान है। फेस्टिव सीजन में सेल्स लगभग 10 लाख यूनिट्स की हो सकती है।" श्रीवास्तव ने कहा कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की सेल्स इस वर्ष मजबूत रही है और यह आगामी महीनों में भी जारी रहने की उम्मीद है। 
Advertisement

उन्होंने बताया, "पिछले कुछ महीने सेल्स के लिहाज से बहुत अच्छे रहे हैं। जुलाई में 3.52 लाख यूनिट्स के साथ एक महीने में दूसरी सबसे अधिक सेल्स हुई है। अगस्त में भी यह आंकड़ा 3.5 लाख यूनिट्स की रेंज में हो सकता है।" मारूति सुजुकी के पास पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में लगभग 43 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। हाल ही में कंपनी ने 5 डोर वाली Jimny की डिलीवरी शुरू की थी। इस वर्ष के ऑटो एक्सपो में इसे पेश किया गया था। इसका प्राइस 12.74 लाख रुपये से 15.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। 

कंपनी के गुरूग्राम के प्लांट में Jimny की मैन्युफैक्चरिंग की जा रही है। इसकी बिक्री मारूति सुजुकी के Nexa आउटलेट्स के जरिए होगी। इसके लिए वेटिंग पीरियड छह से आठ महीने का है। कंपनी की इस ऑफ-रोडर को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसमें 462 cc का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 104.8 पीएस की पावर और 4000 आरपीएम पर 134.2 एनएम का टॉर्क जनरेट जेनरेट करता है। इसका फ्यूल टैंक 40 लीटर का है। यह 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 स्पीड AT के विकल्प के साथ है। Jimny में 22.86 सेमी का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, पुश स्टार्ट और स्टॉप, क्लाइमेट कंट्रोल, पावर विंडो, डिजिटल लॉक और टेकोमीटर दिए गए हैं। इसमें साइड और कर्टेन एयरबैग्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, ब्रेक लिमिटेड स्लिप डिफ्रेंशिएल, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, ब्रेक एसिस्ट फंक्शन, रियर व्यू कैमरा और साइड इंपेक्ट डोर बीम्स जैसे सिक्योरिटी फीचर्स हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  4. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  5. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  6. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  7. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  8. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  9. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  10. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.