• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • इस शख्स ने पालतू कुत्ते के साथ मोटरसाइकिल से किया दिल्ली से लद्दाख का टूर, देखें वायरल वीडियो

इस शख्स ने पालतू कुत्ते के साथ मोटरसाइकिल से किया दिल्ली से लद्दाख का टूर, देखें वायरल वीडियो

Chow Sureng Rajkonwar नाम के एक शख्स ने one_crazy_guy नाम से अपने Instagram अकाउंट पर कई वीडियो और फोटो शेयर किए हैं, जो अब जमकर वायरल हो रहे हैं।

इस शख्स ने पालतू कुत्ते के साथ मोटरसाइकिल से किया दिल्ली से लद्दाख का टूर, देखें वायरल वीडियो

one_crazy_guy नाम के Instagram अकाउंट पर कई वीडियो और फोटो शेयर किए हैं

ख़ास बातें
  • Chow और Bella ने मोटरसाइकिल पर की लद्दाख की यात्रा
  • एक साथ गए दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड पर
  • 45 सेकेंड के एक वीडियो के जरिए दिखाया अपना पूरा टूर
विज्ञापन
अपने पालतू जानवर के साथ लंबा सफर करने का मन सभी लोगों का करता होगा, लेकिन दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड पर अपने कुत्ते के साथ जाने का विचार शायद ही किसी के दिमाग में आया हो। इतना ही नहीं, यदि कोई बोले की आपको अपने पालतू कुत्ते के साथ मोटरसाइकिल में लंबी यात्रा करनी है, तो आप सोचने में एक सेकंड गंवाए मना कर देंगे। लेकिन ऐसा एक भारतीय ने किया है, जो अपने पालतू कुत्ते के साथ लद्दाख में दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल सड़क की यात्रा कर रहा है। 

Chow Sureng Rajkonwar नाम के एक शख्स ने one_crazy_guy नाम से अपने Instagram अकाउंट पर कई वीडियो और फोटो शेयर किए हैं, जो अब जमकर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, चाउ और उनका पालतू कुत्ता बेला (Bella) एक साथ एक मोटरसाइकिल पर लद्दाख की वादियों का मजा ले रहे हैं। उन्होंने एक साथ दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड की यात्रा भी की।
 
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "45 सेकेंड में हमारी जांस्कर और लद्दाख की कहानी।" कई क्लिप्स से बना यह वीडियो चाउ के साथ शुरू होता है, जिसमें कहा गया है कि दिल्ली से लद्दाख तक एक कुत्ते के साथ सवारी करना एक आसान निर्णय नहीं था, क्योंकि इसमें बेला के लिए एक अनुकूलित सीट बनवाना था, उसे यात्रा के लिए ट्रेनिंग देनी थी और उसका सामान पैक करना था। 

वीडियो में चाउ और बेला मोटरसाइकिल में बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों पर सवारी करते हुए देखे जा सकते हैं। इन्होंने जांस्कर और लद्दाख सर्किट को पूरा किया, जहां इन्होंने नदियों को भी पार किया। इस दौरान बेला पीछे स्पेशल तौर पर बनाई अपनी सीट पर आराम से बैठी दिखाई दे रही थी। अंत में, दोनों ने दुनिया की सबसे ऊंची मोटरबेल उमलिंग ला पर भारतीय ध्वज के साथ तस्वीरें ली। रास्ते में उन दोनों के साथ कई लोगों ने तस्वीरें खिंचवाई।

16 नवंबर को शेयर किए गए इस वीडियो को खबर लिखते समय तक 1.4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो को 2.4 लाख से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स भी मिल चुके हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Instagram, instagram video
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »