120 मिनट में बुक हुई 25 हज़ार Mahindra XUV700 कार, दोबारा बंद हुई ऑनलाइन बुकिंग

Mahindra की मात्र 120 मिनट यानी 2 घंटे में XUV700 SUV की 25,000 यूनिट्स बुक हो गई है और कंपनी ने इसकी बुकिंग को दोबारा बंद कर दिया है।

120 मिनट में बुक हुई 25 हज़ार Mahindra XUV700 कार, दोबारा बंद हुई ऑनलाइन बुकिंग

Mahindra XUV700 SUV की शुरुआती ex-showroom कीमत 12.49 लाख रुपये है

ख़ास बातें
  • Mahindra XUV700 SUV ने भारत में धमाल मचा दिया है
  • शुरुआती बुकिंग में मात्र 57 मिनट में बुक हुई थी 25,000 यूनिट्स
  • शुक्रवार को शुरू हुई बुकिंग में 3 घंटे में फिर से बुक हुई 25,000 यूनिट्स
विज्ञापन
Mahindra की XUV700 ने धमाल मचा दिया है। शुक्रवार को, देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई SUV कार की बुकिंग को सुबह 10 बजे दोबारा शुरू किया, जिसके 2 घंटे बाद ही बुकिंग को बंद कर दिया गया है। कंपनी ने घोषणा करते हुए बताया कि दो घंटे में XUV700 की 25,000 यूनिट्स बुक हो गई है। बता दें, गुरुवार को Mahindra ने XUV700 SUV की बुकिंग (XUV700 Booking) को पहली बार खोला था और 57 मिनट में इसकी 25,000 गाड़ियां बुक हो गई थी, जिसके बाद बुकिंग को बंद कर दिया गया था। शुरुआती 25,000 यूनिट्स को इंट्रोडक्ट्री प्राइस (कम कीमत) में बेचा गया था, जिसके बाद इसकी कीमत बढ़ा दी गई थी। 

Mahindra की मात्र 120 मिनट यानी 2 घंटे में XUV700 SUV की 25,000 यूनिट्स बुक हो गई है और कंपनी ने इसकी बुकिंग को दोबारा बंद कर दिया है। कंपनी ने कार के ऑनलाइन बुकिंग पेज पर सूचना दी है कि बुकिंग को 30 मिनट के लिए बंद किया गया है। फीचर्स और पावर से भरी इस नई एसयूवी की बुकिंग को पहली बार गुरुवार, 7 अक्टूबर को खोला गया था। इस शरुआती बुकिंग के लिए खास कीमत रखी गई थी, जिसके बाद कीमत को बढ़ा दिया गया था। हालांकि आज मात्र 2 घंटे में 25,000 SUVs के बुक होने से यह साफ हो जाता है कि भारत में यह गाड़ी धूम मचाने वाली है।
 

Mahindra XUV700 price in India, booking details

शुरुआती बुकिंग में कार की कीमत को लगभग 50,000 रुपये कम रखा गया था, जिसके बाद अब XUV700 के MX पेट्रोल ट्रिम की कीमत 12.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है। वहीं, डीजल में MX ट्रिम की कीमत 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यहां नीचे सभी वेरिएंट्स की नई कीमत दी जा रही है। कार की AdrenoX Series भी आती है, जिसकी कीमत 14.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 22.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। खबर लिखे जाने तक बुकिंग को खुला नहीं गया था, लेकिन आप बुकिंग खुलने का स्टेटस यहां जांच सकते हैं। 
 

Mahindra XUV700 specifications, features

XUV700 SUV का पेट्रोल ट्रिम 2.0 लीटर एमस्टॉलिन टर्बोचार्ज इंजन से लैस आता है, जो 200hp की मैक्स पावर और 380Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड ऑटामेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है।  वहीं डीजल ट्रिम में 2.2 लीटर mHawk टर्बोचार्ज इंजन मिलता है, जो 155hp की मैक्स पावर और 360Nm का पीक टॉर्क (केवल एंट्री लेवल वेरिएंट के लिए) जेनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। हालांकि, AX वेरिएंट का इंजन 185hp की मैक्स पावर और 420Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस सीरीज़ का डीजल इंजन चार ड्राइविंग मोड्स के साथ आता है, जिसमें जीप, ज़ैप, ज़ूम और कस्टम शामिल है। 

कंपनी लग्ज़री पैक ट्रिम्स में कई आकर्षक फीचर्स दे रही है। इसमें एडवांस ड्राइवर एसिस्टेंस सिस्टम (ADAS), डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ ट्वीन 10.25 इंच डिस्प्ले, Sony के 3D सराउंड साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रिक डोर हैंडल, वायरलेस फोन चार्जर, इलेक्ट्रॅानिक पार्किंग ब्रेक्स और 360 डिग्री कैमरा शामिल हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »