Mahindra की XUV 3XO को जोरदार रिस्पॉन्स, पेट्रोल वेरिएंट्स की अधिक डिमांड

इसका शुरुआती प्राइस 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। पिछले महीने महिंद्रा ने इसके एंट्री-लेवल M1, MX2 और MX2 Pro वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू की थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जून 2024 19:07 IST
ख़ास बातें
  • XUV 3XO के लिए 15 मई से बुकिंग शुरू हुई थी
  • इसके पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए अधिक बुकिंग मिली हैं
  • इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं

इसका शुरुआती प्राइस 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Mahindra&Mahindra की सब-कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO को कस्टमर्स  से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी लॉन्च के पहले महीने में बिक्री 10,000 यूनिट्स से अधिक की रही है। कंपनी ने 26 मई को इसकी डिलीवरी शुरू की थी। XUV 3XO 10,000 यूनिट्स की सेल्स तक सबसे तेजी से पहुंचने वाली SUV में शामिल होगी। 

इसका शुरुआती प्राइस 7.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। पिछले महीने महिंद्रा ने इसके एंट्री-लेवल M1, MX2 और MX2 Pro वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू की थी। इसके अन्य वेरिएंट्स की डिलीवरी इस महीने शुरू की गई है। इसके बाद XUV 3XO की सेल्स में बढ़ोतरी हो सकती है। XUV 3XO के लिए 15 मई से बुकिंग शुरू हुई थी। इसके लिए एक घंटे के अंदर 50,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिली थी। इसे नौ वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स के लिए अधिक बुकिंग मिली हैं। इसका मुकाबला Maruti Suzuki की Brezza, Hyundai की Venue और Kia की Sonet से है। 

कंपनी ने इस सेगमेंट में पहली बार पैनोरैमिक सनरूफ दी है। इसमें फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर हैं। इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 109 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा 1.2 लीटर GDi पेट्रोल इंजन 129 bhp की पावर और 230 Nm का पीक टॉर्क देता है। इसके 1.5 लीटर डीजल इंजन की अधिकतम पावर 115 bhp और पीक टॉर्क 300 Nm है। XUV 3XO में सात स्पीकर वाला सराउंड सिस्टम नौ बैंड इक्वालाइजर के साथ है। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग्स और ADAS लेवल 2 हैं। इसके अलावा 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल होल्ड कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

SUV सेगमेंट में महिंद्रा के पास Scorpio-N और Scorpio Classic के अलावा XUV700, XUV300, Thar, Bolero, Bolero Neo और XUV400 EV हैं। कंपनी की Scorpio-N और Scorpio Classic की एक लाख से अधिक बुकिंग लंबित हैं। इन दोनों SUV के लिए प्रत्येक महीने लगभग 16,000 यूनिट्स की बुकिंग मिलती हैं। महिंद्रा ने Scorpio-N और Scorpio Classic की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है जिससे इनका वेटिंग पीरियड कम हुआ है। Scorpio N के प्राइसेज 13.26 लाख रुपये से 24.54 लाख रुपये के बीच हैं। यह पांच वेरिएंट्स -  Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8L में उपलब्ध है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  2. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  3. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  4. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  5. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  6. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  7. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्या है सरकार का Project Ganga? गांव-गांव पहुंचेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, युवाओं को मिलेगा रोजगार
  2. बिना कोई ऐप डाउनलोड किए डॉक्यूमेंट स्कैन कैसे करें? जानें आसान तरीका
  3. Vivo का Zeiss कैमरा सेटअप वाला प्रीमियम फोन ₹8,700 सस्ता, यहां मिलेगी ये धांसू डील!
  4. देश में मोदी सरकार के 12 वर्षों में मोबाइल डेटा की कॉस्ट 97 प्रतिशत घटी
  5. स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
  6. इंटरनेशनल मार्केट में स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरिंग में हुई गिरावट, मेमोरी पार्ट्स महंगे होने का असर
  7. Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
  8. Vivo X500 में मिल सकता है 6.59 इंच फ्लैट डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट
  9. Airtel ने नॉर्थ इंडिया में मजबूत किया 5G नेटवर्क, 77 जिलों में लगाए 2,900+ साइट्स
  10. Elon Musk की स्टारलिंक को भारत में लगा झटका, सर्विस के लॉन्च में हो सकती है देरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.